{"_id":"653d61832df36114fc02a9b4","slug":"sister-in-law-and-mother-in-law-together-freed-gangster-act-accused-hisar-news-c-21-hsr1013-249227-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को साली और सास ने मिलकर छुड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को साली और सास ने मिलकर छुड़ाया
Sun, 29 Oct 2023 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 29 Oct 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
विश्वकर्मा कॉलोनी में पकड़े गए आरोपी को पुलिस गिरफ्त से छुड़वातीं महिलाएं।
हिसार। विश्वकर्मा कॉलोनी में गैंगस्टर एक्ट और धोखाधड़ी के आरोपी को पकड़ने गई राज्य अपराध शाखा मधुबन की टीम पर शुक्रवार को महिलाओं ने हमला किया था। आरोपी संजय की साली, सास और अन्य महिलाओं ने मिलकर आरोपी को पुलिस की गिरफ्त से छुड़वाया था और उसे फरार होने में मदद की थी। घटनाक्रम में ईएचसी नरेश की वर्दी भी फाड़ दी गई। पूरा घटनाक्रम एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। एचटीएम थाना पुलिस ने एएसआई रुचि की शिकायत पर आरोपी संजय, उसकी सास बिमला, साली ममता, भजनी, दलीपा, पूर्व पार्षद जिले सिंह समेत 8-10 अन्य के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाना और मारपीट का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यूपी और अन्य प्रदेशों में है एफआईआर दर्ज
एएसआई रुचि ने बताया कि आरोपी संजय पर उत्तर प्रदेश के जिला ललितपुर में गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज है। इसके अलावा चोरी और धोखाधड़ी के एक दर्जन से अधिक केस यूपी और अन्य प्रदेशों में दर्ज हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मध्यप्रदेश और अन्य जगहों पर छुप जाता है। उन्होंने बताया कि आरोपी की मध्यप्रदेश में जब जांच की तो पता चला कि वह यहां पर राजपूत बन कर रहा था। शुक्रवार को ही आरोपी संजय शहर की विश्वकर्मा कॉलोनी में अपनी ससुराल आया था और उसे पकड़ने के लिए गए थे।
20 से 25 लोगों ने पुलिस कर्मचारियों को घेर लिया
सीसीटीवी फुटेज के अनुसार 3 बजकर 38 मिनट पर तीन पुलिस कर्मचारी आरोपी संजय को पकड़ कर पुलिस की गाड़ी की तरफ ले जा रहे हैं। उनके पीछे-पीछे दो महिलाएं दौड़कर आती हैं और जब पुलिस की गाड़ी के पास पहुंचती है तो पुलिस की गिरफ्त से संजय को छुड़वाने लगती हैं। इतने में दो-तीन महिलाएं और आती हैं और सभी पुलिस कर्मचारियों के साथ मारपीट करना शुरू कर देती हैं। देखते ही देखते 20 से 25 लोगों ने पुलिस कर्मचारियों को घेर लिया और उनके साथ मारपीट करने लगे। ईएचसी नरेश कुमार की वर्दी फाड़ डाली। पुलिस कर्मचारियों की संख्या कम होने के चलते भीड़ आरोपी को छु्ड़वाने में कामयाब रही। पांच मिनट तक पुलिस कर्मचारी भीड़ से लड़ते रहे।
विज्ञापन
यह था मामला
करनाल के निगदू पुलिस थाना में आरोपी संजय के खिलाफ 8 मार्च 2022 को चोरी और धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ। उस मामले में राज्य अपराध शाखा मधुबन की टीम को भनक लगी कि खांडाखेड़ी निवासी संजय गांव में है। एएसआई रुचि के नेतृत्व में टीम खांडाखेड़ी पहुंची। वहां पर टीम को पता चला कि आरोपी हिसार की विश्वकर्मा कॉलोनी में अपनी ससुराल में है। सूचना के आधार पर टीम स्थानीय पुलिस को लेकर विश्वकर्मा कॉलोनी पहुंची। वहां आरोपी के घर के बाहर नोटिस चस्पाया और आरोपी संजय को पकड़ लिया। जब उसे पकड़ कर टीम अपने साथ ले जाने लगी तो भीड़ ने हमला कर उसे छुड़वा लिया।