फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   sisar's youth commits suicide, case registered

सीसर के युवक ने की आत्महत्या, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
sisar's youth commits suicide, case registered
बास। क्षेत्र के गांव सीसर में युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को मृतक बेटे की जेब से एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें एक व्यक्ति व तीन अन्य के नाम लिखे थे। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सीसर निवासी धर्मबीर ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। उसके तीन बच्चे हैं जिसमें दो लड़के एक लड़की है। सबसे बड़ी लड़की सुदेश विवाहित है। उसके बाद जोगेंद्र व सबसे छोटा देवेंद्र है। वीरवार को उन्हें सूचना मिली कि उसके बेटे देवेंद्र ने घर पर गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। सूचना मिलने पर वह सिविल अस्पताल हांसी में पहुंचे। जेब से मिले सुसाइड नोट में लिखा था कि मौत के जिम्मेदार सतीश व तीन अन्य हैं, जिनकी दुकान सोरखी के सोनू मास्टर डायरी के बराबर में है। पुलिस ने उनके शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने उनके बयान पर सतीश व तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक के परिजन परिजनों के बयान पर एक नामजद सहित तीन अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
- नरेंद्र पाल, थाना प्रभारी बास।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed