{"_id":"69220a704bf62d32360a3fb7","slug":"sir-chhotu-ram-jayanti-on-the-24th-those-who-do-excellent-work-will-be-honored-rajya-sabha-mp-subhash-barala-will-be-the-chief-guest-hisar-news-c-21-hsr1020-755567-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सर छोटूराम जयंती 24 को, श्रेष्ठ कार्य करने वालों को मिलेगा सम्मान, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला होंगे मुख्य अतिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सर छोटूराम जयंती 24 को, श्रेष्ठ कार्य करने वालों को मिलेगा सम्मान, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला होंगे मुख्य अतिथि
विज्ञापन
जाट धर्मशाला में सर छोटू राम जयंती को लेकर पत्रकारों से बातचीत करते हैं संजीव कोहाड नंबरदार जयव
हिसार। जाट धर्मशाला के प्रधान संजीव कोहाड़ नंबरदार ने बताया कि जाट धर्मशाला सभा की ओर से 24 नवंबर को चौधरी सर छोटूराम की जयंती मनाई जाएगी। समारोह में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला मुख्य अतिथि होंगे, जबकि अध्यक्षता नलवा के विधायक रणधीर पनिहार करेंगे। समारोह में श्रेष्ठ कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा।
शनिवार को कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जीव कोहाड़ ने बताया कि समारोह के निमंत्रण के लिए पिछले एक सप्ताह से गांवों और शहर में संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। समाज के सभी वर्गों को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दीनबंधु सर छोटूराम किसानों के मसीहा थे, जिन्होंने किसान वर्ग को उसकी जमीन का मालिकाना हक दिलाने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया। आज 36 बिरादरी के किसान अपनी-अपनी जमीनों के मालिक हैं, जिसका श्रेय सर छोटूराम को जाता है। समारोह में सातरोड के पूर्व सरपंच नरेश पूनिया विशिष्ट अतिथि होंगे।
उन्होंने बताया कि समारोह में 100 गांवों के नंबरदारों को भी आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में समाज के लिए उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं का सम्मान किया जाएगा। प्रो. मनदीप मलिक ने कहा कि सर छोटूराम के प्रयासों के कारण ही किसानों को उनकी जमीनों का मालिकाना हक सुनिश्चित हुआ। इस अवसर पर धान्सू गोशाला के प्रधान वेदप्रकाश बैनीवाल, महाबीर भगाना, सोनू गोयत, जयवीर सिंह, धर्मपाल ढिल्लो और दीपक गिल मौजूद रहे।