फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Silent lips, notes of patriotism.

Hisar News: खामोश लब, देशभक्ति के सुर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Silent lips, notes of patriotism.
अनाज मंडी स्थित मूक-बधिर स्कूल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देते बच्चे।
हिसार। नई अनाज मंडी क्षेत्र स्थित श्रवण एवं वाणी निशक्त जन कल्याण केंद्र में बुधवार को राज्य स्तरीय समारोह ‘खामोशी की आवाज-शहीदों के नाम’ आयोजित किया गया। इसमें प्रदेशभर के श्रवण एवं वाणी बाधित विद्यार्थियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। विद्यार्थियों ने देशभक्ति और शहीदों को समर्पित माइम, नृत्य और नाटक प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

विधायक सावित्री जिंदल के प्रतिनिधि के तौर पर पहुंचे जगदीश जिंदल, निगम पार्षद संजय डालमिया, ज्योति वर्मा और रमेश वर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। केंद्र के सहायक निदेशक अमित चौधरी ने कहा कि यह श्रवण एवं वाणी बाधित बच्चों की प्रतिभा और क्षमता को समाज के सामने लाने का महत्वपूर्ण अवसर है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 23 सितंबर को सांकेतिक भाषा दिवस भी मनाया जाता है। कार्यक्रम में खेल, शिक्षा और सांस्कृतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित चौधरी ने बताया कि आयोजन में गुरुग्राम, करनाल, सिरसा, पंचकूला, सोनीपत सहित प्रदेश के अन्य श्रवण एवं वाणी निशक्त जन कल्याण केंद्रों के विद्यार्थी भी शामिल हुए। उन्होंने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा दिखाई। अखिल भारतीय सेवा संघ के संरक्षक विनोद गोयल, अध्यक्ष डॉ. हेमंत आहूजा, गुलशन कथूरिया और केंद्र के सदस्य सत्यपाल अग्रवाल आदि ने स्टालों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर दीप कुमार, राजकुमार अरोरा, जानवी अरोड़ा, हिमांशु मल्हान आदि मौजूद रहे।

हस्तशिल्प की प्रदर्शनी ने मन मोहा..
हस्तशिल्प प्रदर्शनी में मूक-बधिर बच्चों की कलाकारी देखने को मिली। विद्यार्थियों ने पेंटिंग, लकड़ी की डिजाइन वाली कलाकृतियां, कपड़े पर हाथ से की गई कारीगरी, खिलौने, परदे, लकड़ी के मॉडल सहित अन्य सामग्री प्रदर्शित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed