फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Signature on hand

एसडीएम फरियादी के हाथ पर दस्तखत कर बोले, एक्सईएन को हाथ दिखाकर ले लेना पानी

Wed, 30 Sep 2015 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हांसी
ब्यूरो/अमर उजाला हांसी Updated Wed, 30 Sep 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
Signature on hand

उपमंडलाधीश कार्यालय में मंगलवार को उस वक्त अजीब नजारा पेश आया जब एसडीएम मुकेश सोलंकी ने पानी की समस्या लेकर आए कुंभा के नंबरदार के हाथ पर ही दस्तखत कर डाले। इतना ही नहीं सोलंकी ने नंबरदार को कहा कि एक्सईएन को जाकर ये हाथ ही दिखा कर पानी ले लेना।

विज्ञापन


दरअसल काफी संख्या में ग्रामीण मंगलवार को अपनी समस्याएं लेकर उपमंडलाधीश कार्यालय में पहुंचे थे। इसी दौरान कुंभा के रामस्वरूप नंबरदार ने कहा कि उनके गांव में पानी की दिक्कत है। इस पर उपमंडलधीश सोलंकी ने उन्हें शिकायत देने के लिए कहा। एसडीएम ने कहा कि वे शिकायत एक्सईएन के नाम फॉरवर्ड कर देंगे।
विज्ञापन


बातों ही बातों में नंबरदार ने कहा कि वे शिकायत लिखकर नहीं लाए है। इस पर एसडीएम सोलंकी ने नंबरदार को अपना हाथ आगे करने को कहा। नंबरदार ने हाथ आगे किया तो एसडीएम ने उसके हाथ पर ही दस्तखत कर दिए। साथ ही कहा कि दस्तखत कर दिए हैं, एक्सईएन को ये हाथ दिखा कर पानी ले लेना।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम के इस अजीब तरीके को देख कर बाकी किसान भी हैरान थे। कइयों का तर्क था कि ये एसडीएम कमाल का है तो कइयों ने इसे ड्रामेबाजी बताते हुए गैर वाजिब करार दिया। उधर, एसडीएम सोलंकी ने कहा है कि वे लोगों का काम करने के पक्षधर हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed