फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Shubhika and Anshu first in high jump

Hisar News: ऊंची कूद में शुभिका और अंशु प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Shubhika and Anshu first in high jump
जीजेयू में दौड़ प्रतियोगिता के खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाते कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई।
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के महाराणा प्रताप स्टेडियम में वीरवार से दो दिवसीय प्रथम यूटीडी खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई, जिसमें 800 मीटर दौड़ में रिशिका व मयंक वर्मा प्रथम रहे। इसके अलावा ऊंची कूद लड़कों में अंशु ने आैर लड़कियों में शुभिका बिश्नोई ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


शुक्रवार को प्रतियोगिता का समापन होगा और विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। मुख्य अतिथि जीजेयू के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं हैं, बल्कि यह हमारे जीवन को अनुशासन, समर्पण और परिश्रम के मूल्यों से जोड़ते हैं। खेल हमें सिखाते हैं कि हार और जीत जीवन का हिस्सा हैं और हमें हर परिस्थिति में आगे बढ़ते रहना चाहिए।
विज्ञापन


खेल निदेशालय के अधिष्ठाता प्रो. मनीष कुमार ने कहा, खेल शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी उपयोगी होते हैं। हर व्यक्ति को किसी न किसी खेल गतिविधि में अवश्य भाग लेना चाहिए। खेल निदेशक डॉ. एसबी लुथरा ने बताया कि प्रतियोगिता के सुचारू संचालन के लिए 20 तकनीकी कर्मचारी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्घाटन सत्र के दौरान हुई लड़कियों की 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में रिशिका पहले, संजना दूसरे व मुस्कान तीसरे स्थान पर रही। लड़कों के वर्ग में 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में मंयक वर्मा पहले, शिवम दूसरे तथा मोनू तीसरे स्थान पर रहे। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय के महिला व पुरुष कर्मचारियों के लिए 100 मीटर दौड़ व लंबी कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। लॉन्ग जंप में अक्षय ने प्रथम, यमन ने द्वितीय आैर सूरज ने तृतीय स्थान हासिल किया।

इस मौके पर डॉ. वंदना बिश्नोई समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रही। अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. विजय कुमार ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed