{"_id":"65e218c0ea4d5b97d30723eb","slug":"shopkeeper-blocking-the-way-was-attacked-with-sticks-and-threatened-with-a-knife-hisar-news-c-21-hsr1020-332706-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: रास्ता रोक दुकानदार पर किया डंडों से हमला, चाकू दिखा धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: रास्ता रोक दुकानदार पर किया डंडों से हमला, चाकू दिखा धमकाया
विज्ञापन
हांसी। दो युवकों ने स्कूटी सवार दुकानदार को रोककर डंडों से हमला करके घायल कर दिया। दुकानदार को चाकू दिखाकर धमकाया गया। पुलिस को दी शिकायत में गोल कोठी निवासी नरेंद्र कुमार बतरा ने बताया कि उसकी धोला कुआं के पास बतरा ट्रेडिंग कंपनी के नाम से चावलों की होलसेल की दुकान है।
उसने बताया कि वीरवार रात वह स्कूटी से घर जा रहा था। पंचमुखी बालाजी मंदिर के पास दो युवक आए और स्कूटी को रुकवा लिया। आरोप है कि एक युवक ने उसे चाकू दिखाकर धमकाया और दूसरे युवक ने डंडे से हमला कर दिया। इसके बाद सूचना पर पहुंचे दुकानदार के भाई पंकज बतरा ने उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाया। नरेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।