{"_id":"6a0a04d64782710b040361a4","slug":"shopkeeper-attacked-after-intrusion-into-shop-four-accused-arrested-hisar-news-c-21-hsr1005-872129-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: दुकान में घुसकर दुकानदार पर हमला, चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: दुकान में घुसकर दुकानदार पर हमला, चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
सिवानी मंडी। स्पेशल स्टाफ ईशरवाल की टीम ने राजगढ़ रोड पर स्थित ऑटो मार्केट में बाइक रिपेयर की दुकान में घुसकर दुकानदार से मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी गांव भेरा निवासी हर्ष, गांव बड़वा निवासी संदीप सिंह, साेनू, गांव गुड्डा निवासी अजय कुमार से वारदात में इस्तेमाल किए तीन डंडे भी बरामद किए हैं।
जांच अधिकारी कश्मीर सिंह ने बताया कि रविवार को पुलिस ने चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जिला कारागार भेज दिया गया। मुख्य आरोपी विकास की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। ऑटो मार्केट में बाइक रिपेयर की दुकान चलाने वाले नवीन ने शिकायत में बताया कि विकास अपने साथियों के साथ दुकान पर आया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
स्पेशल स्टाफ ईशरवाल की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए 16 मई को बहल रोड क्षेत्र से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि मुख्य आरोपी विकास की शिकायतकर्ता नवीन के साथ पुरानी रंजिश चल रही है।