फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Shoping Festival hisar, Sakuntala Rajiwal hisar, Amar Ujala, Hisar

अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ

Thu, 20 Oct 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Thu, 20 Oct 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
Shoping Festival hisar, Sakuntala Rajiwal hisar, Amar Ujala, Hisar
Shoping Festival - फोटो : Bureau

शहरवासियों का इंतजार खत्म हुआ। लंबे समय से इंतजार कर रहे शहरवासी सपरिवार शॉपिंग फेस्टिवल में पहुंचे। मेयर शकुंतला राजलीवाला ने बुधवार को अमर उजाला शापिंग फेस्टिवल का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। इस मौके पर उनकी पुत्रवधू शिल्पा, स्वर्णकार सभा के प्रधान बिटटू सोनी, डीसीसी के डायरेक्टर युद्धबीर लांबा उपस्थित थे। यहां सेक्टर 14 स्थित सीनियर सिटीजन क्लब के नजदीक स्वर्णकार धर्मशाला मैदान में आयोजित अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल के पहले दिन लोगों ने जमकर खरीदारी की। शॉपिंग फेस्टिवल 27 अक्तूबर तक आयोजित होगा।  

विज्ञापन


दिवाली पर शहरवासियों के लिये नायाब तोहफा
मेयर शकुंतला राजलीवाला ने कहा कि अमर उजाला ने दिवाली के मौके पर लोगों को बेहतर खरीदारी के साथ मनोरंजन का मौका उपलब्ध कराया है। इसके लिए अमर उजाला का आभार जताना चाहूंगी। उन्होंने कहा कि लोगों को अपने शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग करना चाहिए। दिवाली के मौके पर अपना घर नहीं अपना शहर साफ करने के अभियान से जुडे़। मेयर ने शकुंतला राजलीवाला ने महिलाओं को करवाचौथ के व्रत के बारे में भी बताया।
विज्ञापन



एक ही छत के नीचे मनोरंजन और खरीदारी का सुनहरा मौका
अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल के मुख्य प्रायोजक लाडवा गोशाला, इवेंट पार्टनर हिसार ऑटोमोबाइल, सिद्धेश्वर निशान, स्मार्ट होंडा टू व्हीलर, ए वन एडवरटाइजर हैं। फेस्टिवल में तरह-तरह के झूले लगाए गए हैं। जो हवा से बातें करते हुए उड़ान भरेंगे। पहले दिन कोलबंस, ज्वाइंट व्हील, ब्रेक डांस, चांद तारा जैसे रोमांचक झूलों पर शहरवासियों ने जमकर मस्ती की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सब कुछ है शॉपिंग फेस्टिवल में
शॉपिंग फेस्टिवल में आने वाले शहरवासियों के लिये मनोरंजन के लिए झूलों का प्रबंध किया गया है। वहीं चटपटी चाट की भी व्यवस्था की गई है। फेस्टिवल में सहारनपुर की जूतियों से लेकर नए डिजाइन की ज्वैलरी, बच्चों के खिलौने, किचन क्रॉकरी, सोफा कम बेड, तंदूरी रोटी मेकर, ऑटोमोबाइल, रियल एस्टेट से जुड़ी जानकारी भी हासिल कर पाएंगे। साथ ही राजस्थान की नमकीन की स्टॉल भी फेस्टिवल में लगाई गई है। फेस्टिवल में स्टॉल बुकिंग के लिए 83969-18541 पर संपर्क किया जा सकता है।


केडीडी ग्रुप ने डांस मंच पर कराई मस्ती
मेले में केडीडी डांस ग्रुप की ओर से लगाए गए मंच पर बच्चों व बड़ों ने खूब मस्ती की। एंकर खुशी गांधी ने मेले में आने वालों मंच संचालन करते हुए मनोरंजन किया। जिसमें डांस के अलावा युवा दंपतियों ने करवा चौथ के मौके पर अपनी पत्नी के लिए अपने प्यार के बारे में इजहार किया। सुहाने मौसम ने शॉपिंग फेस्टिवल का मजा दो गुना हो गया। खुशनुमा वातावरण में शहरवासी देर तक डटे रहे। शॉपिंग फेस्टिवल में हर किसी के लिये कुछ न कुछ है। तरह-तरह के व्यंजन, कचौरी, जूस, आइसक्रीम, कुल्फी आदि हर उम्र के लोगों को भा रही है। यहां महिलाओं के लिये घरेलू, सौंदर्य आइटमों व कपड़ों की भरमार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed