फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Shooting of A Ram in Hisar

राजकीय महाविद्यालय परिसर में फिल्म ए राम की शूटिंग

Wed, 10 Feb 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Wed, 10 Feb 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
Shooting of A Ram in Hisar

महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अत्याचारों के खिलाफ मंगलवार सुबह एक हजार

विज्ञापन
युवाओं ने प्रदर्शन कर रैली निकाली। दुष्कर्मियों को कड़ी सजा दिलवाने, नारी के प्रति सोच बदलने और भारत को बलात्कार मुक्त करने के साथ बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सरीखे संदेशों के बैनर-तख्तियों के साथ रैली निकाली। प्रदर्शन में छात्राओं ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया। युवाओं का यह आक्रोश देखते ही बना।

दरअसल मंगलवार को यह प्रदर्शन हकीकत में नहीं था। हिंदी फिल्म ए राम की फिल्म की शूटिंग के दृश्य थे। राजकीय महाविद्यालय परिसर में मंगलवार को हिंदी फिल्म ए राम की शूटिंग की गई।

फिल्म में विद्यार्थियों द्वारा निकाली गई रैली का सीन भी शूट किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने महिलाओं पर हो रहे अपराध और छेड़छाड़ के प्रति आक्रोश को व्यक्त किया। इस सीन में कॉलेज के एक हजार के करीब विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इनमें छात्राओं की भूमिका मुख्य रही।

फिल्म में सोच बदलने का संदेश
फिल्म का निर्माण मुंबई की निर्माता अल्का मलिक द्वारा किया जा रहा है। फिल्म का पूरा नाम एंटी रेप एसोसिएशन और मिशन है।

डायरेक्टर बलदेव राजपूत ने बताया कि यह एक सामाजिक फिल्म है। फिल्म के नाम से ही स्पष्ट है कि वे फिल्म के माध्यम से दुष्कर्म और छेड़छाड़ की बढ़ती घटनाओं के खिलाफ एक मुहिम चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस तरह की घटनाओं को रोकने का सोल्यूशन इसमें दिया गया है।

युवाओं को महिलाओं के प्रति अपनी सोच बदलने का संदेश भी दिया गया है। डायरेक्टर बलदेव ने सरकार से मदद की पेशकश करते हुए कहा कि यह एक सोशल फिल्म है, इसलिए वे सरकार से मदद चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखा है। फिल्म का बजट करीब 2.5 करोड़ है।

हरियाणा में हो रही है शूटिंग
यह हिंदी फिल्म है, लेकिन इसकी शूटिंग हरियाणवी पृष्ठभूमि में की जा रही है। हिसार के अलावा भिवानी, गुड़गांव, चंडीगढ़ और मुंबई में भी शूटिंग की जाएगी।

फिल्म में मुख्य भूमिका जय काकोड़िया और अलीशा निभा रहे हैं। इसमें हिसार की सीनम कैथोलिक ने आइटम सांग शनो दिवानी... और प्रसिद्ध भजन गायक अनूप जलौटा ने भी इसमें एक सामाजिक गीत गाया है।

इसके बोल हैं ए राम तेरे कई नाम, कहीं कन्हैया कहीं श्याम...फिर भी सीता-द्रोपदी लुट रही सरेआम। एक घंटा 40 मिनट की इस फिल्म में यशपाल शर्मा भी एक मेहमान की भूमिका में नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed