फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   shoot neelgay

कुलेरी-नंगथला के बीच खेतों में नीलगाय को मारी गोली

Mon, 30 Nov 2020 01:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
shoot neelgay
घायल नीलगाय को लेकर जाते गोपुत्र सेना के सदस्य। - फोटो : Hisar
मंडी आदमपुर (हिसार)। गांव कुलेरी-नंगथला के बीच खेतों में किसी व्यक्ति ने नीलगाय को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल अवस्था में गोपुत्र सेना अग्रोहा की टीम को सूचना देकर एंबुलेंस बुलाई। डॉ. नंदू ने घायल नील गाय का उपचार कर उसे हिसार के डियर पार्क भिजवाया गया। अर्जुन मदेरणा ने बताया कि वे क्रिकेट मैच खेलकर गांव कुलेरी से नंगथला की तरफ जा रहे थे। तभी उन्हें गोली चलने की आवाज सुनाई दी। गोली चलने की आवाज सुनने पर नजदीक जाकर देखा तो नीलगाय घायल अवस्था में पड़ा था। प्रमोद स्वामी ने गोपुत्र सेना अग्रोहा टीम को सूचना देकर एंबुलेंस बुलाई और डॉ. नंदू से गांव में प्राथमिक उपचार करवाया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शी सुभाष का कहना है कि जो खेतों में रखवाली करते है, वे प्रतिदिन इस प्रकार से भी नीलगाय को गोली मार देते हैं और इनका मांस भक्षण करते हैं। गोपुत्र सेना ने मांग की कि ऐसे लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि इन जीवों को मारकर खाए जाने से बचाया जा सके। इसकी सूचना डियर पार्क के निरीक्षक दिनेश जांगड़ा को दी गई। जिस पर उन्होंने कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस दौरान गोविंद मीरपुर, सचिन स्वामी, मनदीप दूहन, सुरेंद्र बिवान, संदीप माल आशीष, तेजपाल, संदीप दूहन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed