फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   SHO of HTM police station transferred

Hisar News: एचटीएम थाने के एसएचओ का तबादला, रंगदारी मांगने की वारदात में तीन युवक थे शामिल

Sun, 14 Jan 2024 02:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 14 Jan 2024 02:00 PM IST
विज्ञापन
SHO of HTM police station transferred
हिसार। रेड स्क्वेयर मार्केट स्थित एमिनेंट मॉल में मिराज सिनेमा संचालक से फायरिंग कर पर्ची फेंक कर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने की घटना के बाद एचटीएम थाना के एचएसओ धन कुमार का तबादला कर दिया गया है। अब इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह को एचटीएम थाना का एसएचओ बनाया गया है।
विज्ञापन

पुलिस की सीआईए, स्पेशल टीम समेत पांच टीमों ने सिनेमा के आसपास के एरिया के अलावा, सैनियान मोहल्ला, डोगरान मोहल्ला में 140 के करीब सीसीटीवी कैमरे खंगाले। पता लगा है कि आरोपी तीन थे। तीनों एक ही बाइक पर फरार हुए। मिराज सिनेमा के बाहर पुलिस के पांच कमांडो समेत अन्य पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम करीब 6.50 बजे मिराज सिनेमा के सामने फायर कर पर्ची फेंक कर सिनेमा संचालक से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने की वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश बाइक पर सवार होकर सिनेमा के पीछे से फरार हुए थे। शनिवार सुबह पुलिस की टीमों ने सिनेमा के आसपास की दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक पुलिस को ये भी नहीं पता चल पाया कि बदमाश सिनेमा के पीछे वाली कौन से गली से फरार हुए हैं। पुलिस को मिराज सिनेमा के पीछे से मिली सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक बाइक पर तीन युवक जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उसके बाद भी फुटेज पुलिस को अभी तक नहीं मिल पाई है।
पुलिस जांच के अनुसार वारदात में तीन युवक शामिल हैं। दो युवक सिनेमा के सामने गए थे, जबकि तीसरा युवक सिनेमा से दूर बाइक के पास खड़ा रहा। फुटेज में बाइक का नंबर और बाइक पर सवार युवकों की तस्वीर साफ दिखाई नहीं दे रही है। जिस कारण पुलिस को बाइक की नंबर प्लेट भी दिखाई नहीं दे रही है।

खराब पड़े हैं चौक-चौराहों के सीसीटीवी कैमरे
शहर के चौक-चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस ने शहर के चौक चौराहों की फुटेज खंगालने का प्रयास किया लेकिन वहा काफी कैमरे बंद मिले।जिसमें कुछ कैमरे खराब हैं। कुछ स्थानों पर लगे कैमरे नाइट विजन वाले नहीं है। जिस कारण रात के समय की रिकॉर्डिंग साफ नहीं आती। पुलिस ने इन स्थानों को चिन्हित किया है। यहां पर सीसीटीवी लगाने का प्रस्ताव भेजा जाएगा।

पुराने अपराधियों की खंगाल रहे लोकेशन
मिराज सिनेमा संचालक से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने की घटना के बाद से पुलिस रंगदारी और फिरौती मामलों से जुड़े पुराने अपराधियों की लोकेशन खंगाल रही है। घटना वाले एरिया का मोबाइल डेटा डंप उठाया गया है। जिसको खंगालने में काफी समय लगेगा। मोबाइल डेटा डंप में सैकड़ों की संख्या में मोबाइल नंबर होते हैं। जिसमें संदिग्धों की पहचान के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ती है।


मॉल मैनेजर की शिकायत पर एफआईआर दर्ज
पुलिस ने मॉल के मैनेजर बरवाला निवासी राधेश्याम की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग के अनुसार युवकों ने शाम 6:47 बजे फायरिंग कर पर्ची फेंकी थी। इसके बाद मौके पर फरार हो गए। पुलिस ने आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed