{"_id":"65eb4259b5014da04b09d592","slug":"shivalaya-echoed-with-the-cheers-of-bam-bam-bhole-hisar-news-c-21-hsr1020-337695-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठे शिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठे शिवालय
विज्ञापन
हिसार। महाशिवरात्रि पर बम-बम भोले के जयकारों से मंदिर गूंज उठे। जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुुओं की भीड़ उमड़ी रही। अलसुबह चार बजे से ही मंदिरों में जलाभिषेक शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने व्रत रख भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। देर शाम तक मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। मंदिरों में भजन-कीर्तन हुए। शिव भक्तों ने कांवड़ चढ़ाई। मंदिरों के अलावा शहर में कई जगह भंडारे लगाए गए। जिले के गांव किरमारा और सीसवाल में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने के लिए लंबी लाइन लग गईं। आसपास के अलावा दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेका और भगवान शिव की आराधना की। श्रद्धालुओं के लिए भंडारे लगाए गए।
महाशिवरात्रि पर आदमपुर हुआ शिवमय
मंडी आदमपुर। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर आदमपुर व आसपास के शिवालयों में शिवभक्तों में भारी उत्साह देखने को मिला। कस्बे के सभी मंदिरों में सुबह से ही शिव भक्तों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। गांव सीसवाल के शिवालय मंदिर में शुक्रवार को हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। सीसवाल धाम शिव कावड़ सेवा समिति की ओर से भंडारा लगाया गया। कस्बे के अलावा अनेक गांवों के शिव मंदिरों में भी भक्तों ने अपने आराध्य देव की पूजा अर्चना कर शिवलिंग पर जल व दुग्धाभिषेक किया। इस मौके पर मंदिर कमेटी प्रधान घीसाराम जैन, राकेश शर्मा, रोहताश गर्ग, सुभाष अग्रवाल, राजेश गर्ग, हरभगवान, मोहित बंसल, मनोज कुमार, कृष्ण सिंगला, दलीप बैनीवाल सहित अनेक अन्य मौजूद रहे।