फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Shanichari Amavasya Celebrated with Devotion and Enthusiasm

Hisar News: शनि चरणों में झुका शीश, गूंजा भक्ति का तराना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Shanichari Amavasya Celebrated with Devotion and Enthusiasm
शनिश्चरी अमावस्या पर सिद्धि विनायक मंदिर हिसार में पहुंचे श्रद्धालु।
हिसार। शनि जयंती और शनिश्चरी अमावस्या पर शनिवार को जिलेभर में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने शनि चरणों में शीश झुकाकर सुख-समृद्धि की कामना की, जबकि मंदिर परिसरों में दिनभर भक्ति का तराना गूंजता रहा। शहर और गांवों के मंदिरों में हवन, पूजन, सुंदरकांड पाठ, तेलाभिषेक, भजन-कीर्तन और भंडारों का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया। शहर के सिद्धि विनायक मंदिर, देवी भवन सहित कई मंदिरों में सुबह से शुरू हुआ धार्मिक आयोजनों का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन


हमारे ऐसे हैं गुरुदेव, हमें किस बात की चिंता...
हिसार। प्रभु प्रेमी संघ की स्थानीय शाखा की ओर से शनि जयंती और शनिश्चरी अमावस्या पर पुष्पा कॉम्पलेक्स स्थित सिद्धि विनायक मंदिर एवं सिद्ध श्रीशनिदेव मंदिर में भजन-कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर को फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया।
विज्ञापन

संघ की ओर से हर शनिश्चरी अमावस्या पर आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में शनिवार को विशेष पूजन कर शनिदेव का पंचामृत स्नान और तेलाभिषेक किया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी जो देर रात तक जारी रही। श्रद्धालुओं ने श्रद्धाभाव से पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया। भजनों में हमारे ऐसे हैं गुरुदेव, हमें किस बात की चिंता..., शनि शिरनापुर है पावन धाम..., भक्तन के हितकारी शनिदेव..., शनिदेव हमें शक्ति दो... और शनि मंदिर चलो आज शनिवार है... जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। मंदिर परिसर दिनभर शनिदेव के जयकारों से गूंजता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में नगर निगम के मेयर प्रवीण पोपली, पूर्व मेयर शकुंतला राजलीवाला, नगर पार्षद संजय डालमिया और जगमोहन मित्तल बतौर विशिष्ट अतिथि पहुंचे। उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
संघ के प्रवक्ता कैलाश गोयल ने बताया कि मंगल आरती और गणेश वंदना के साथ भजन-कीर्तन की शुरुआत हुई। शनि चालीसा का पाठ भी किया गया। भजन गायक वेद मित्तल, एसके डोगरा, डॉ. संजय अरोड़ा, डॉ. दीनदयाल, मोना श्याम दिवानी, प्रिंस हैरी, निशा शर्मा, सुमित मित्तल, संजय सिंगला और राणा ने शनिदेव की महिमा का गुणगान किया।

श्रद्धा का केंद्र बना सिद्धि विनायक मंदिर
प्रभु प्रेमी संघ के प्रवक्ता कैलाश गोयल ने बताया कि संघ वर्षों से धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों का संचालन कर रहा है। संघ के संस्थापक जूनाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद महाराज के सान्निध्य में सिद्धि विनायक मंदिर एवं सिद्ध श्रीशनिदेव मंदिर में नियमित रूप से धार्मिक अनुष्ठान, हवन, सत्संग और भंडारों का आयोजन किया जाता है। शनिश्चरी अमावस्या पर मंदिर हजारों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना रहा।


बड़वाली ढाणी में श्रद्धालुओं को बांटा 11 किलो मावे का केक
हिसार। श्रीशनिदेव सेवा समिति की ओर से पुरानी सब्जी मंडी चौक स्थित ढाणी बड़वाली के शनिदेव मंदिर में शनिवार को हवन, यज्ञ और भंडारा महोत्सव आयोजित किया गया। समिति के महासचिव रामबीर सैनी ने बताया कि प्रात:काल हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें मंदिर के पुजारी हनुमान प्रसाद भार्गव और मनोज शास्त्री ने विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। तेलाभिषेक के बाद भंडारा शुरू हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं को पूरी-सब्जी, कढ़ी-चावल और बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया। समिति के प्रधान कृष्ण सैनी ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। शाम को आरती के बाद मावे से बने 11 किलो के केक का काटकर श्रद्धालुओं में वितरण किया गया। इसके साथ खीर और छोले का प्रसाद भी बांटा गया। इस अवसर पर महावीर सैनी, सतवीर वर्मा, सुभाष सैनी, रामबीर सैनी, विजेंद्र बेरीवाल, राजकुमार वर्मा, कृष्ण सैनी खंडेलवाल और पवन गर्ग सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed