फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Seven-year-old child dies after being hit by a speeding Bolero in Hisar

Hisar: तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आकर सात वर्षीय बच्चे की मौत, घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद

Thu, 08 Dec 2022 10:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 08 Dec 2022 10:55 PM IST
सार

हिसार के दौलतपुर गांव की घटना है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना का पता चलने पर परिजन घायल हालत में बच्चे को बरवाला के एक निजी अस्पताल में लेकर गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
Seven-year-old child dies after being hit by a speeding Bolero in Hisar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा के हिसार जिले के दौलतपुर गांव में गुरुवार दोपहर तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आकर सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। शुक्रवार को बच्चे के शव का पोस्टमार्टम होगा। पूरा घटनाक्रम एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। बच्चे की मौत से परिवार के सदस्यों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा। 

विज्ञापन


दौलतपुर गांव निवासी बजरंग गांव में अंडे की रेहड़ी लगाता है। गांव में दोपहर मोबाइल डीजे आया हुआ था। गांव के कुछ बच्चे डीजे के पीछे-पीछे दौड़ रहे थे। बजरंग का करीब सात साल का बेटा गोविंद भी बच्चों के साथ डीजे के पीछे था। वह डीजे के पीछे लटक गया।
विज्ञापन


कुछ दूर बाद वह नीचे उतर गया और गली को पार करने लगा। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पता चलने पर परिजन घायल हालत में उसे बरवाला के एक निजी अस्पताल में लेकर आए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। उकलाना थाना प्रभारी बलवंत सिंह ने बताया कि बोलेरो की टक्कर लगने से बच्चे की मौत हुई है। इस घटना से मामले की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed