{"_id":"6ab41d2628a8d108ba039c84","slug":"seven-members-of-the-same-family-injured-after-auto-rickshaw-overturns-hisar-news-c-21-hsr1005-958190-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: ऑटो पलटने से एक ही परिवार के सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: ऑटो पलटने से एक ही परिवार के सात लोग घायल
विज्ञापन
हिसार। ब्लू बर्ड झील के सामने एक गाड़ी चालक की ओर से ओवरटेक करने पर पीछे चल रहा ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इस हादसे में ऑटो सवार एक ही परिवार के 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला नागरिक अस्पताल भर्ती कराया गया है।
चौथा मिल निवासी सोहन लाल ने बताया कि वे अपने रिश्तेदार के निधन पर शोक जताने ऑटो से भगाना जा रहे थे। हादसे में उनके अलावा सुरेश, अंगूरी देवी, गीता, नीलम, सुनील और रेखा देवी घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।