अग्रोहा। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में अग्रोहा मार्केट में व्यापारियों की बैठक हुई। गर्ग ने कहा कि हमलावरों ने दिनदहाड़े दुकान में घुसकर ईश्वर गोयल व उसके बेटे पर जानलेवा हमला किया। पुलिस प्रशासन के आश्वासन के बाद व्यापारी व प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि अपराधियों को पकड़ने के लिए 7 दिन का समय दिया है। एक सप्ताह में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर व्यापारी सड़कों पर उतरेंगे।
बैठक में पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार, अग्रोहा थाना प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि हमने एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य अपराधी भी हम जल्द पकड़ लेंगे। इस मौके पर मनोज महता, अग्रोहा धाम अग्रोहा ईकाई आनंद मित्तल, देवीलाल मितल,विनोद नैन, रिघपाल मिस्त्री, विनोद मिस्त्री, पवन गर्ग, किशोरी लाल, दरिया सिंह, महेंद्र जांगड़ा, सत्यवान पवार, संपत मिस्त्री, अनिल सिहाग, रमेश, प्रधान सीताराम सिंगल, सुशील अग्रवाल मौजूद रहे।