{"_id":"65c71ad76c4db2aa45036711","slug":"servant-of-shakuntala-rajliwala-first-mayor-of-hisar-municipal-corporation-murdered-youth-called-by-accused-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: नगर निगम की पहली मेयर शकुंतला राजलीवाला के नौकर की हत्या, युवक को आरोपियों ने फोन करके बुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar: नगर निगम की पहली मेयर शकुंतला राजलीवाला के नौकर की हत्या, युवक को आरोपियों ने फोन करके बुलाया
Sat, 10 Feb 2024 12:12 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 10 Feb 2024 12:12 PM IST
सार
हिसार में नौकर की चाकू मार कर हत्या करने का मामला सामने आया है। नौकर पूर्व मेयर शकुंतला राजलीवाल के घर पर काम करता था। सीसीटीवी में फुटेज में चार पांच लोग पुतन पर हमला करते हुए दिख रहे हैं। पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
हिसार के जिंदल चौक पर शुक्रवार की रात को पूर्व मेयर शकुंतला राजलीवाल के घर काम करने वाले नौकर की चाकू मार कर हत्या कर दी। शव को नागरिक अस्पताल में भेजा गया है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी खंगाले हैं। जिसमें एक फुटेज में चार पांच लोग पुतन पर हमला करते हुए दिख रहे हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार यूपी के बहराईच जिले की महसी तहसील के गांव कपूरपुर निवासी पुत्तन पिछले लंबे समय से हिसार में रहा है। वह पूर्व मेयर शकुंतला राजलीवाल के अर्बन एस्टेट स्थित मकान नंबर 40 में घर पर सफाई का काम करता था। कुछ लोगों ने पुतन को फोन कर उसे जिंदल चौक पर बुलाया। उसके बाद पुत्तन के साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
एक युवक ने उसे पर चाकू से हमला कर दिया। शरीर पर चाकू के चार-पांच बार किए गए हैं। जख्मी हालत में घायल को जिंदल अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उपचार दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर एसएचओ अर्बन स्टेट चौकी इंचार्ज अर्बन स्टेट ,स्पेशल स्टाफ मौके पर पहुंचे। मृतक के परिजनों को अस्पताल में बुलाया गया है। पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन