{"_id":"67a2686549e5d95acf0c147f","slug":"separate-workshop-will-be-built-for-e-city-buses-9-more-chargers-will-be-installed-hisar-news-c-21-hsr1020-559075-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: ई-सिटी बसों के लिए बनेगी अलग वर्कशॉप, 9 और चार्जर लगाए जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: ई-सिटी बसों के लिए बनेगी अलग वर्कशॉप, 9 और चार्जर लगाए जाएंगे
विज्ञापन
हिसार। शहर में ई-सिटी बसों के चलने से लोगों का सफर सुहाना होता जा रहा है। मुकलान और डाबड़ा रूट पर पांच ई-बसें दौड़ रही हैं। हिसार डिपो को 45 और ई-बसें मिलनी हैं। ई-सिटी बस प्रोजेक्ट पर सरकार 14.25 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इसके तहत बस स्टैंड परिसर में तीन एकड़ में अलग वर्कशॉप बनेगी। वहीं, बसों के लिए 9 और चार्जर लगाए जाएंगे।
इसके अलावा दो मंजिला भजन बनेगा। चालक-परिचालकों के लिए रेस्ट रूम और आधुनिक शौचालय बनाए जाएंगे। दूसरे चरण में हिसार डिपो आने वाली बसों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज और कैंट रूट पर दौड़ाया जाएगा। ई-सिटी बसों के परिचालकों की मानें बसों में धीरे-धीरे सवारियों की संख्या बढ़ती जा रही है। मुकलान और डाबड़ा रूट के बीच आने वाले हर स्टाॅपेज पर सवारियां मिल रही हैं।
बसों में इमरजेंसी के लिए लगाए पैनिक बटन के साथ कुछ युवा छेड़छाड़ कर रहे हैं, जिस कारण बस बंद हो जाती है। ऐसे में समय की बर्बादी होती है। कई बार विद्यार्थियों को समझाया गया।