फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sent a number of practical, stuck Result

प्रेक्टिकल के नंबर नहीं भेजे, अटका रिजल्ट

Fri, 11 Jul 2014 12:01 AM IST
hisar
hisar Updated Fri, 11 Jul 2014 12:01 AM IST
विज्ञापन

राजगढ़ रोड स्थित राजकीय महाविद्यालय के ज्योग्राफी विभाग की गलतियों का खामियाजा अब विद्यार्थियों को भुगतना पड़ सकता है। ज्योग्राफी विभाग ने 120 विद्यार्थियों के प्रेक्टिकल के नंबर नहीं भेजे। उनकी इस लापरवाही का परिणाम यह हुआ कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने सभी छात्रों का रिजल्ट रोक लिया। ऐसे में ये सभी छात्र पीजी कोर्सों में दाखिला लेने से वंचित होने को मजबूर हो गए हैं। कॉलेज प्रशासन ने भी इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को प्रोविजनल रिजल्ट बनाने के लिए कह दिया है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को इसी मुद्दे को लेकर इंडियन नेशनल स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (इनसो) का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित स्टूडेंट्स के साथ कॉलेज प्राचार्य से मिला। उन्होंने पूरे मामले से कॉलेज प्राचार्य को अवगत करवाया। इनसो जिलाध्यक्ष सिल्क पूनिया के नेतृत्व में मिले स्टूडेंट्स ने कहा कि कॉलेज प्रशासन के कुछ कर्मचारियों की लापरवाही के चलते कई छात्रों का रिजल्ट रुक गया है।
विज्ञापन


ऐसे में वह पीजी कोर्सों में दाखिला भी नहीं ले सकते हैं। जिलाध्यक्ष पूनिया ने कहा कि सरकार और प्रशासनिक अधिकारी जान-बूझकर छात्रों को परेशान करते हुए मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। छात्र प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी कि अगर शुक्रवार सुबह तक स्टूडेंट्स की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे कॉलेज में प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। इस मौके पर विनोद पूनिया, रोबिन, मनोज शर्मा, राहुल, काला सहित अन्य स्टूडेंट्स मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय कॉलेज प्राचार्य स्नेह नंदा ने छात्रों के भविष्य से जुडे़ इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को प्रोविजनल रिजल्ट बनाने के लिए कह दिया है। ऐसे में शुक्रवार को कॉलेज से एक कर्मचारी जाकर सभी छात्रों का प्रोविजनल रिजल्ट लेकर आए और छात्रों के लिए जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed