फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Senior women's national hockey team selection on 12

सीनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी टीम का चयन 12 को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Senior women's national hockey team selection on 12
हिसार। सीनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी टीम का चयन 12 मार्च को दोपहर 1 बजे एस्ट्रोटर्फ पर किया जाएगा। हॉकी हरियाणा के उपाध्यक्ष सुनील मालिक ने बताया कि हॉकी इंडिया की ओर से 12वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप-2022 का आयोजन 22 अप्रैल से 3 मई तक भोपाल (मध्य प्रदेश) में किया जाएगा। ट्रायल में भाग लेने वाली महिला खिलाड़ियों को किट में ग्राउंड पर आना होगा।
विज्ञापन

उधर, भारत ए महिला राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के लिए हॉकी इंडिया ने जिन 33 खिलाड़ियों को आमंत्रित किया हैं, उनमें 10 खिलाड़ी हरियाणा से हैं। हॉकी हरियाणा के उपाध्यक्ष सुनील मलिक ने बताया कि हरियाणा की जिन खिलाडिय़ों का नेशनल कोचिंग कैंप के लिए चयन हुआ हैं उनमें गगनदीप कौर, रील, प्रभलीन कौर, अमनदीप कौर प्रियंका (कुरुक्षेत्र), ज्योति (सोनीपत), श्वेता (सोनीपत), मुदिता, सुमिता (हिसार) और चेतना (रोहतक) शामिल हैं। उन्होंने बताया कि भारत ए महिला राष्ट्रीय कोचिंग शिविर का आयोजन 8 मार्च से 2 अप्रैल तक स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (साईं) बेंगलुरू में लगाया जा रहा है। भारत ए पुरुष राष्ट्रीय कोचिंग शिविर 8 मार्च से 2 अप्रैल तक स्पोर्ट्स अथोरिटी ऑफ इंडिया (साईं) बेंगलुरू में लगाया जा रहा है। शिविर के लिए हरियाणा के पवन (उमरा, हिसार), यशदीप सिवाच (सोनीपत), संदीप सिंह, मनजीत (रोहतक) का चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed