{"_id":"6762e4972c1420e9ee08a6fb","slug":"senior-jjp-leader-arrested-in-foetus-sex-determination-case-hisar-news-c-21-hsr1012-527474-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: जजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. अनंतराम बरवाला भ्रूण लिंग जांच मामले में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: जजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. अनंतराम बरवाला भ्रूण लिंग जांच मामले में गिरफ्तार
Wed, 18 Dec 2024 08:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Wed, 18 Dec 2024 08:34 PM IST
विज्ञापन
बरवाला (हिसार)। जजपा के वरिष्ठ नेता एवं जनता अस्पताल के संचालक डॉ. अनंतराम बरवाला को पुलिस ने भ्रूण लिंग जांच के एक मामले में गिरफ्तार कर अदालत से एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के बाद पुलिस ने बुधवार को डॉ. अनंतराम को अदालत में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया। इस मामले में डॉ. अनंतराम की सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत खारिज होने पर हिसार की अदालत में आत्मसमर्पण किया था।
वर्ष 2024 विधानसभा चुनाव में बरवाला विधानसभा क्षेत्र से जजपा प्रत्याशी रहे डॉ. अनंतराम से रिमांड के दाैरान पुलिस भ्रूण लिंग जांच में इस्तेमाल होने वाली पाेर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन बरामद नहीं कर पाई है। पुलिस ने डॉ. अनंतराम को वर्ष 2023 में उस पर व अन्य तीन लोगों पर हुए पीएनडीटी एक्ट के तहत मामले में गिरफ्तार किया है। 14 अक्तूबर 2023 को नोडल अधिकारी डॉ. प्रभुदयाल की शिकायत पर पुलिस ने डॉ. अनंतराम और तीन अन्य जिनमें सुनीता लोहारी, गांव राजली निवासी कृष्ण कुमार व गांव सुलखनी के अली खान के खिलाफ पीएनडीटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। टीम के पहुंचने से पहले ही अनंतराम मौके से फरार हो गया था।
इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर की कृष्णा कालोनी में एक मकान में भ्रूण लिंग जांच करवाने को लेकर एक महिला को फर्जी ग्राहक बनाकर भेजा था, जिसका स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार पीछा कर रही थी। टीम में हिसार से डॉ. प्रभु दयाल, डॉ. कामिद मोंगा, सिरसा की टीम में डॉ. भारत भूषण, डॉ. हरसिमरन सिंह आदि शामिल थे। टीम को मौके से एक डीवीआर व आरोपियों के मोबाइल फोन व एक बाइक मिला था, जिसे कब्जे में लिया गया था।
विज्ञापन
जनता अस्पताल के संचालक पर पहले भी दर्ज हो चुके केस
जनता अस्पताल के संचालक डॉ. अनंतराम बरवाला पर इससे पहले भी भ्रूण लिंग जांच के केस दर्ज हो चुके हैं। उनके अस्पताल में लगी अल्ट्रासाउंड मशीन तक को हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम सील कर चुकी है। वर्ष 2018 में तो पंजाब व हरियाणा के हेल्थ डिपार्टमेंट विभाग की टीम की शिकायत पर पुलिस ने पीएनडीटी व अन्य धाराओं के तहत हिसार की डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. जया गोयल के बयान पर डॉ. अनंतराम व उसके अन्य सहयोगियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। उस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम को एक पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन, लैपटाप, पीआरओ प्रेम लिखा एक विजिटिंग कार्ड व ऑक्सीटोसिन के इंजेक्शन भी मिले थे, जिन्हें टीम ने अपने कब्जे में लिया था। वर्ष 2021 के जुलाई में भी अनंतराम, सुनीता लुहारी व अन्य के खिलाफ पीएनडीटी व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ था।