फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Send screen shots of officers who did not pick up the phone, after that my responsibility

फोन न उठाने वाले अधिकारियों के स्क्रीन शॉट भेजें, उसके बाद मेरी जिम्मेदारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Send screen shots of officers who did not pick up the phone, after that my responsibility
हिसार। अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के फोन सुनकर उनकी शिकायतों का समाधान करना होगा। यदि कोई अधिकारी जनप्रतिनिधि का फोन नहीं उठाता तो वह अधिकारियों को किए कॉल की स्क्रीनशॉट लेकर उन्हें भेज दें। उसके बाद सब उनकी जिम्मेदारी है। यह बात शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कही। डॉ. गुप्ता शनिवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने स्थानीय निकाय के अधिकारियों कर्मचारियों को जनप्रतिनिधियों के फोन की अनदेखी करने वालों को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर कोई हार भी गया तो वह भी जनप्रतिनिधि है। 50-60 हजार वोट लेकर हार जाने वाले भी जनप्रतिनिधि हैं। अगर कोई अधिकारी कर्मचारी ने ऐसे लोगों को फोन की अनदेखी करे तो वे उन्हें स्क्रीन शॉट लेकर भेज दें। अधिकारी/कर्मचारी कार्यालयों में प्रात: 9 से शाम 5 बजे तक ड्यूटी पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ करें। इस अवसर पर मेयर गौतम सरदाना, पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया, डॉ. प्रतिमा गुप्ता, पूर्वांचल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुजीत कुमार, प्रवीण जैन, मंदीप मलिक, मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन रणधीर धीरू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

-------------------
टीम इंदौर का दौरा कर वहां का मानदंडों का अध्ययन करेगी ताकि स्वच्छ हो हिसार
मंत्री डॉ गुप्ता ने कहा कि शहरी क्षेत्रों को स्वच्छ बनाने के लिए प्रभावी अभियान चलाया जाएगा। एक टीम इंदौर का मुआयना कर वहां सफाई व्यवस्था के मानदंडों का अध्ययन करेगी। टीम की अनुशंसा के आधार पर प्रदेश के शहरों को स्वच्छ बनाने का काम किया जाएगा। इस काम में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों का भी सहयोग लिया जाएगा। इसके लिए या तो कुछ शहरों या सभी शहरों के एक एक वार्ड को पायलट प्रोजेक्ट के तहत चुना जाएगा। शहरों को पशु मुक्त करने के लिए भी अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed