Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Election 2024 MP Selja supporters kept distance from public meetings, Deepender said

Haryana Election 2024: जनसभाओं से सांसद सैलजा समर्थकों ने बनाई दूरी, दीपेंद्र बोले- अब सभी को साथ आना जरूरी

Sat, 21 Sep 2024 09:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Updated Sat, 21 Sep 2024 09:01 AM IST
सार

रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि किसान, कर्मचारी, महिला पहलवान, आशा वर्कर, सरपंच हर वर्ग पर लाठी चलाने वालों को कभी भूलना मत। ऐसा मौका दोबारा नहीं आएगा। वर्ष 2019 में लोगों ने भाजपा को हराने का मन बनाया था, केवल 40 सीट दी थी।

विज्ञापन
Haryana Election 2024 MP Selja supporters kept distance from public meetings, Deepender said
रोहतक के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा। - फोटो : संवाद

विस्तार

रोहतक के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा शुक्रवार को बरवाला विधानसभा क्षेत्र के गांव सरसौद-बिचपड़ी में आयोजित जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस जनसभा से सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा के समर्थक एवं बरवाला से टिकट के दावेदार युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण सातरोड, वर्ष 2019 के कांग्रेस प्रत्याशी रहे भूपेंद्र गंगवा, लाल बहादुर खोवाल नजर नहीं आए। हालांकि टिकट के दावेदार रहे राजेंद्र सूरा जनसभा में शामिल हुए।

विज्ञापन


दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि टिकट नहीं मिलने पर दुख होता है। एक दिन मन में भाव आता है। अब सभी को साथ आ जाना चाहिए। मुझे सभी की बात कहनी है, जिनको टिकट नहीं मिला, वह भी अपने हैं। हाईकमान ने जो फैसला लिया है हम सभी उनके साथ है। आप हमारी बात का ख्याल रखो, समय आने पर हम आपका ख्याल जरूर रखेंंगे। आपका एक-एक वोट पार्टी प्रत्याशी रामनिवास घोड़ेला नहीं दीपेंद्र सिंह हुड्डा को जाएगा।
विज्ञापन


दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि किसान, कर्मचारी, महिला पहलवान, आशा वर्कर, सरपंच हर वर्ग पर लाठी चलाने वालों को कभी भूलना मत। ऐसा मौका दोबारा नहीं आएगा। वर्ष 2019 में लोगों ने भाजपा को हराने का मन बनाया था, केवल 40 सीट दी थी। उनकी सरकार बनाने के लिए और आप पर लाठी चलवाने के लिए भाजपा के साथ जजपा भी उतनी ही जिम्मेदार है। वोट काटू जजपा, इनेलो के उम्मीदवार पर एक भी वोट खराब मत करना। दीपेंद्र ने अपने संबोधन में कहा कि तीन महीने पहले ही हमारी बहन कुमारी सैलजा सिरसा से 3 लाख रिकॉर्ड मतों से जीती हैं। दीपेंद्र के पहुंचने से पहले कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पर पोस्टर लगा दिए। जिस पर ग्रामीणों ने विरोध किया तो दीपेंद्र के पहुंचने से पहले ही उसे हटा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सांसद सैलजा पर अभद्र टिप्पणी करने वालों का पुतला फूंका

सिरसा लोकसभा क्षेत्र से सांसद कुमारी सैलजा पर कुछ नेताओं की अभद्र टिप्पणी पर उनके समर्थकों में भारी रोष है। भगत सिंह चौक पर शुक्रवार शाम एकजुट उनके समर्थकों ने अभद्र टिप्पणी करने वाले नेताओं का पुतला फूंका। इन लोगों पर एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज करने की मांग उठाई।

पुतला फूंक रहे सैलजा समर्थक जगजीत सिंह और अजमेर सिंह आदि ने कहा कि सांसद कुमारी सैलजा राष्ट्रीय स्तर की नेता हैं। उनके प्रति कई नेताओं ने अभद्र शब्दों का प्रयोग कर जातिगत टिप्पणी की है। इससे कुमारी सैलजा के समर्थकों में काफी रोष है। उन्होंने कहा कि आरोपी नेताओं के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले में 22 सितंबर को उकलाना में बड़ी पंचायत आयोजित की जा रही है, जिसमें आरोपियों के खिलाफ कोई बड़ा निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed