फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   seever tritment plant hisar, Hisar

कंप्यूटरीकृत प्लांट में रोज साफ होगा 4 करोड़ लीटर गंदा पानी

Wed, 30 Nov 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Wed, 30 Nov 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
seever tritment plant hisar, Hisar
प्लांट के पाइप - फोटो : अमर उजाला

हिसार में पहली बार बनाए जा रहे कंप्यूटरीकृत सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में शहर के 4 करोड़ लीटर गंदे पानी को साफ कर खेती लायक बनाया जाएगा। न्यू ऋषि नगर में बनाए जा रहे ट्रीटमेंट प्लांट का 65 प्रतिशत काम पूरा किया गया है। शेष कार्य के मार्च माह तक पूरा होने की संभावना है। ट्रीटमेंट प्लांट बनने से बरसात के समय एकत्रित होने वाले व गंदे पानी की निकासी से शहरवासियों को छुटकारा मिलेगा। साथ ही गंदे पानी का उपयोग भी हो सकेगा। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 7 दिसंबर 2015 को ट्रीटमेंट प्लांट की आधारशिला रखी थी, जिसके बाद तेजी से इस कार्य को अंजाम तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।

विज्ञापन


54 करोड़ 47 लाख की आएगी लागत
कंप्यूटरीकृत सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के पूरे प्रोजेक्ट को तैयार करने में 54 करोड़ 47 लाख की लागत आएगी, जबकि एसटीपी को बनाने में 27.66 करोड़ रुपये की लागत आएगी। ट्रीटमेंट बनाने का कांट्रेक्ट जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा एक निजी कंपनी को दिया गया है। हिसार में पहली बार कंप्यूटरीकृत सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को बनाया जा रहा है। बता दें कि हिसार के आसपास जिलों में पहले से ही आधुनिक प्लांट मौजूद हैं।
विज्ञापन


9 एकड़ में बनाया जा रहा प्लांट
सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को बनाने के लिए ऋषि नगर में 9 एकड़ भूमि का उपयोग किया जाएगा। इसमें गंदे पानी को साफ करने के लिए चार यूनिट तैयार की जाएंगी, जिनमें से प्रत्येक का साइज 32.30 बाई 32.30 साइज के होंगे। चार यूनिट में से प्रत्येक में 10 लाख लीटर गंदे पानी को मशीनों के द्वारा साफ किया जाएगा, जिसको बाद में खेतों में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के बनने के बाद हिसार की काफी कॉलोनियों में गंदे पानी की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। ट्रीटमेंट प्लांट के कार्य को मार्च महीने तक पूरा कर लिया जाएगा।
- प्रेम कुमार, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग, हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed