फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Security personnel will be deployed 24 hours a day in Town Park, working in three shifts.

Hisar News: टाउन पार्क में 24 घंटे तैनात रहेंगे सुरक्षाकर्मी, तीन शिफ्ट में रहेंगे डयूटी पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Security personnel will be deployed 24 hours a day in Town Park, working in three shifts.
 टाउन पार्क में लगी हुई योगी की अदृश्य प्रतिमा।
हिसार। शहर के टाउन पार्क में जल्द ही 24 घंटे सुरक्षाकर्मी तैनात नजर आएंगे। यही नहीं पार्क में लगाया गया म्यूजिकल फाउंटेन भी प्रतिदिन चलाया जाएगा। नगर निगम की तरफ से पार्क के रखरखाव के संबंध में टेंडर लगाया गया है।
विज्ञापन

नगर निगम की तरफ से अभी हाल ही में टाउन पार्क का पंचभूत थीम पर नवीनीकरण करवाया गया है, जिस पर करीब 15 करोड़ रुपये खर्च आया है। इसके तहत पार्क में म्यूजिकल फाउंटेन, सूर्य नमस्कार प्रतिमा, अदृश्य प्रतिमा, करीब 10 फीट ऊंचा कांच का प्लेटफार्म व झील आदि का निर्माण किया गया है। फिलहाल में सुरक्षाकर्मी की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में असामाजिक तत्व पार्क को नुकसान पहुंचा रहे हैं। असामाजिक तत्वों ने पार्क में लगी बोलार्ड लाइटों को तोड़ दिया। साथ ही झील के चारों तरफ लगी ग्रिल को भी तोड़ दिया। इस देखते हुए निगम प्रशासन ने पार्क के रखरखाव के संबंध में टेंडर लगाया है।
विज्ञापन

सुरक्षा और सफाईकर्मी किए जाएंगे तैनात
इस टेंडर के तहत पार्क के लिए सुरक्षा व सफाई कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। हर शिफ्ट में तीन-तीन सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। इनका काम पार्क को सुबह खोलना व रात के समय बंद करना भी रहेगा। पार्क में विशेष म्यूजिकल फाउंटेन भी लगाए गए हैं। एक कर्मचारी इन फाउंटेन के लिए भी लगाया जाएगा, जिसका काम फाउंटेन को चलाना व बंद करना रहेगा। इसके अलावा पार्क में बने शौचालयों की सफाई के लिए भी कर्मचारी नियुक्त किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूर्य नमस्कार स्टेच्यू के चारों तरफ लगाई ग्रिल
उधर निगम ने पार्क में लगाए गए सूर्य नमस्कार करते हुए योगियों के स्टेच्यू के चारों तरफ ग्रिल लगवाई है। पिछले दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था कि काफी संख्या में बच्चे इस स्टेच्यू के ऊपर चढ़े हुए थे। हालांकि उस समय स्टेच्यू को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। मगर निगम अधिकारियों ने एहतियात के लिए स्टेच्यू के चारों तरफ ग्रिल लगवा दी ताकि कोई इसे नुकसान न पहुंचा सके।
टाउन पार्क के रखरखाव के लिए टेंडर लगाया है। इसके तहत सफाई कर्मचारी व सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे।
- नीरज, निगमायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed