फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Security of Hisar Airport strengthened: Holes under the boundary wall repaired, bushes removed; CCTV installed

हिसार एयरपोर्ट की सुरक्षा हुई मजबूत: चहारदीवारी के नीचे बने सुराख कराए दुरुस्त, झाड़ियों को हटाया; CCTV लगाए

Thu, 17 Apr 2025 11:39 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 17 Apr 2025 11:39 AM IST
सार

हिसार एयरपोर्ट की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एक पीसीआर एयरपोर्ट के बाहरी हिस्से में लगाई गई है। सुरक्षा के लिए बनाई गई पुलिस टावर के जरिए लगातार निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन
Security of Hisar Airport strengthened: Holes under the boundary wall repaired, bushes removed; CCTV installed
हिसार एयरपोर्ट - फोटो : संवाद

विस्तार

सिविल एविएशन ने महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे की चहारदीवारी के नीचे वन्य जीवों द्वारा बनाए सुराखों को बंद करने के लिए तीन फीट तक मिट्टी डलवाने का काम शुरू करा दिया है। वहीं, चहारदीवारी के साथ उगीं झाड़ियों को हटवाया है, जिससे दूर तक का एरिया साफ नजर आ सके। सुराख वाले स्थान पर ईंट लगाकर उन्हें पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। सुरक्षा के लिए पीसीआर को तैनात किया है। यह गाड़ी एयरपोर्ट की चहारदीवारी के साथ गश्त करेगी।

विज्ञापन


चहारदीवारी के नीचे से बने सुराखों से एयरपोर्ट में घुस रहे वन्य जीवों के चलते एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सवालिया निशान लग गए थे। इसके बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी को काफी दिक्कताें का सामना करना पड़ा था। प्रधानमंत्री की रैली से पहले वन्य जीवों को पकड़ा भी गया, लेकिन कई जगह सुराख अभी भी बने थे। अमर उजाला ने दो बार ग्राउंड रिपोर्ट प्रकाशित की थी। इसके बाद पीडब्ल्यूडी, जिला प्रशासन, सिविल एविएशन, एयरपोर्ट अथॉरिटी तक मामले को गंभीरता से लिया। अधिकारियों ने 24 घंटे में सुराखों को बंद करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


अमर उजाला टीम ने बुधवार को उन सभी सुराखों का निरीक्षण किया। करीब 6 किलोमीटर लंबी चहारदीवारी में बने ज्यादातर सुराखों को ईंटों व मिट्टी डालकर बंद कर दिया गया है। अब अधिकारियों ने एयरपोर्ट की चहारदीवार के साथ उगी झाड़ियों को हटा दिया है, जिससे कोई भी वन्य प्राणी चहारदीवार के आसपास होगा तो आसानी से नजर आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टावर के साथ सीसीटीवी लगाए
एयरपोर्ट की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एक पीसीआर एयरपोर्ट के बाहरी हिस्से में लगाई गई है। सुरक्षा के लिए बनाई गई पुलिस टावर के जरिए लगातार निगरानी की जा रही है। इन टावर के साथ सीसीटीवी लगाए हैं। अगर कोई व्यक्ति या वन्य जीव चहारदीवार के आसपास दिखता है तो पीसीआर को मौके पर भेजा जाता है।

एयरपोर्ट परिसर में पिछले तीन दिन से कोई वन्य प्राणी नजर नहीं आया है। एयरपोर्ट कर्मी लगातार निगरानी कर रहे हैं। फिलहाल वन्य प्राणी विभाग की ओर से भी कोई जांच अभियान नहीं चलाया जा रहा। बता दें कि एयरपोर्ट परिसर से करीब 20 से अधिक वन्य प्राणी निकाले गए थे। यह वन्य प्राणी दीवारों के नीचे बने सुराखों से अंदर पहुंच रहे थे।


शुरू हो चुकी नियमित उड़ान
एयरपोर्ट पर 14 अप्रैल को पहली कॉमर्शियल फ्लाइट ने उड़ान भरी थी। अब 18 अप्रैल को फ्लाइट रहेगी। इसके बाद 20 अप्रैल को यह सुविधा रहेगी। पहले चरण में हिसार से दिल्ली, दिल्ली से हिसार, हिसार से अयोध्या, अयोध्या से हिसार के लिए फ्लाइट की सुविधा है। जिसमें अयोध्या को लेकर अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed