{"_id":"574c92484f1c1b7a28109b71","slug":"sector-handover-sector-handover-in-hisar-sector-handover-to-mc-hisar-rwa-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी लिस्ट के हिसाब से 13 सेक्टर आज हो जाएंगे निगम को हैंडओवर, आरडब्ल्यूए उतरी विरोध में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी लिस्ट के हिसाब से 13 सेक्टर आज हो जाएंगे निगम को हैंडओवर, आरडब्ल्यूए उतरी विरोध में
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
Updated Tue, 31 May 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
आरडब्ल्यूए
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरडब्ल्यूए के विरोध के बावजूद हुडा नगर निगम को पुरानी लिस्ट के हिसाब से 13 सेक्टर हैंडओवर करेगा। नगर निगम अधिकारी हुडा से ये सभी 13 सेक्टर मंगलवार को टेकओवर कर लेंगे। हुडा ने सर्वे रिपोर्ट में सभी सेक्टर्स जो निगम को सौंपे जाने हैं को डेवलप दिखाया है। इसकी रिपोर्ट भी सरकार को भेजी जा चुकी है। उधर ऑल सेक्टर आरडब्ल्यूए का कहना है कि वे इस मामले को अब कोर्ट में लेकर जाएंगे। सरकार ने केवल हुडा कर्मचारियों की बात मानी है। हुडा सेेक्टर में रहने वाले लोगों को अनदेेखा किया गया है।
विज्ञापन
निगम को भेजा लेटर
हुडा ने नगर निगम अधिकारियों को लेटर भेजकर सेक्टर्स को टेकओवर करने की बात लिखी है। इसमें उन्होंने कर्मचारियों के बारे में भी लिखा है।
ये रखी कंडीशन
हुडा अधिकारियों ने लिखा है कि ये सभी सेक्टर अब निगम के अंडर है। मई महीने से इन सभी सेक्टर्स का बिजली का बिल और अन्य तरह की मेंटेनेंस का खर्च निगम को मई महीने से भरना होगा।
विज्ञापन
- फील्ड स्टाफ एक साल के लिए ऑन डेपुटेशन निगम में भेजा जाएगा।
- एसडीई और जेई छह महीने के लिए ऑन ड्यूटी एडिशनल कार्यभार संभालेंगे।
ये सेक्टर होंगे निगम के हवाले
अर्बन इस्टेट टू, सेक्टर 13 पी, सेक्टर 16 व 17, सेक्टर 9 व 11, सेक्टर 27 व 28, मेला ग्राउंड सेक्टर 21 पी, पीएलए, सेक्टर 14, ओल्ड कोर्ट, सीईयू वन सेक्टर निगम के हवाले होंगेे।
विज्ञापन
एमई को अपने-अपने सेक्टर टेकओवर करने के लिए ऑर्डर जारी कर दिए गए हैं। मंगलवार को एमई और जेई 100 प्रतिशत अपने-अपने सेक्टर्स टेकओवर कर लेंगे।
- रामजीलाल, एक्सईएन नगर निगम
पुराने वाले सेक्टर ही निगम को हैंडओवर किए जाएंगे। इसमें किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया है।
- वीके अरोड़ा, एक्सईएन, हुडा
सीएम साहब ने खुद सर्वे करवाकर केवल डेवलप सेक्टर को ही नगर निगम के हैंडओवर करने की बात कही थी। सरकार वादाखिलाफी कर रही है। हम इसका पूरा विरोध करेंगे।
- यशवीर मलिक, प्रधान, ऑल सेक्टर आरडब्ल्यूए
हमारा सेक्टर आज तक पूरा डेवलप ही नहीं हुआ है। हमने सीएम विंडों में शिकायत दी हुई है। सरकार फिर भी सेक्टरवासियों के साथ नाइंसाफी कर रही है। हम अब कोर्ट का सहारा लेंगे।
- बीर सिंह बामल, प्रधान सेक्टर 9-11