फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Second accused arrested for fraud of Rs 1.28 lakh in the name of updating PAN card in bank account

Hisar News: बैंक अकाउंट में पैनकार्ड अपडेट कराने के नाम से को गई 1.28 लाख की धोखाधड़ी में दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 10:34 PM IST
विज्ञापन
Second accused arrested for fraud of Rs 1.28 lakh in the name of updating PAN card in bank account
हिसार।
विज्ञापन

साइबर थाना पुलिस ने बैंक अकाउंट में पैनकार्ड अपडेट कराने के नाम से की गई 1,28,000 की धोखाधड़ी मामले में आरोपी पटना निवासी अंकित को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया है। जांच अधिकारी एएसआई नरेंद्र सिंह ने बताया कि हिसार साइबर थाना में एनसीसीआरपी पोर्टल के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी। जिसमे 12 क्वार्टर निवासी युवक ने बताया कि उसका भारतीय स्टेट बैंक में एकाउंट है। 19 जुलाई 2023 को उसके मोबाइल पर एक लिंक सहित मैसेज आया। लिंक पर क्लिक करते ही एसबीआई की योनो जैसी एक एप्लीकेशन खुली। जिसमे शिकायतकर्ता द्वारा यूजर आईडी, पासवर्ड और मोबाइल नंबर भर कंटिन्यू पर क्लिक किया। क्लिक करते ही उसके मोबाइल पर ओटीपी आया। ओटीपी सबमिट करने के उपरांत पैनकार्ड की डिटेल भर ओटीपी वेरिफिकेशन का ऑप्शन आया। इसके कुछ समय बाद शिकायतकर्ता के पास उसके खाते से 1 लाख 28 हजार रुपये की ट्रांजेक्शन होने के बारे में मैसेज आया। साइबर थाना में अभियोग अंकित कर पहले एक आरोपी मुज्जफरपुर बिहार निवासी नितेश को गिरफ्तार किया गया था। आगामी जांच कर दूसरे आरोपी अंकित को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनो आरोपी बैंक अकाउंट में पैनकार्ड अपडेट करने के नाम से लोगो के पास बल्क एसएमएस भेज ठगी करते थे। आरोपी को पेश अदालत कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

मोबाइल फोन छीनने के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार
हिसार। सिविल लाइन पुलिस ने इंडस स्कूल के पास से मोबाइल फोन छीनने के मामले में दूसरे आरोपी हांसी निवासी दीपक को गिरफ्तार किया गया है। सहायक उप निरीक्षक बिजेंद्र सिंह ने बताया कि 30 जुलाई 2022 को सेक्टर 13 निवासी युवती ने फोन छीनने की शिकायत दी थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी जगदीश कॉलोनी हांसी निवासी कृष्ण को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल बरामद की थी। आरोपी दीपक पर पहले भी चोरी और लड़ाई झगड़े के अभियोग अंकित है। जिनमें यह जमानत पर रिहा है। आरोपी को पेश अदालत कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed