फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Seats are full in buses going from Hisar to Haridwar, sleeper to AC seats are available in trains.

Hisar News: हिसार से हरिद्वार जाने वाली बसों में सीटें फुल, ट्रेनों में स्लीपर से लेकर एसी सीटें उपलब्ध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Seats are full in buses going from Hisar to Haridwar, sleeper to AC seats are available in trains.
हिसार। शिवरात्रि 2 अगस्त को है। सावन शुरू होने के साथ ही श्रद्धालु कांवड़ लाने के लिए हरिद्वार रवाना हो चुके हैं। मगर हिसार से हरिद्वार के लिए दौड़ने वाली रोडवेज बसों में हिसार से ही सीटें फुल हो रही हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं के लिए ट्रेन ही सबसे अच्छा विकल्प है। ट्रेनों में स्लीपर से लेकर एसी की सीटें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

बता दें, कि रोजाना हिसार से हरिद्वार के लिए सात बसें चलाई जा रही हैं। इनमें हिसार डिपो के अलावा राजस्थान, पानीपत, जींद और फतेहाबाद डिपो की बसें शामिल हैं। पहली बस सुबह 5 बजे, दूसरी बस सुबह 8.30 बजे, तीसरी बस सुबह 10 बजे, चौथी बस शाम 5.10 बजे, पांचवीं बस रात 8 बजे, छठी बस रात 9.30 बजे और अंतिम बस रात 10.15 बजे रवाना होती है। मगर जब बसें हिसार से रवाना होती है तो यहां से ही सीटें भर जाती हैं। ऐसे में श्रद्धालु ट्रेन में सफर कर सकते हैं।
विज्ञापन



हिसार से हरिद्वार जाने वाली ट्रेनों का समय

ट्रेन नंबर : 14717 हरिद्वार-बीकानेर, प्रत्येक मंगलवार, वीरवार और शनिवार को हिसार से सुबह 4.45 बजे रवाना होती है।
ट्रेन नंबर : 19271 हरिद्वार वीकली एक्सप्रेस, प्रत्येक मंगलवार को हिसार से शाम 5.55 बजे रवाना होती है।

ट्रेन नंबर : 04821 हरिद्वार समर स्पेशल, प्रत्येक शुक्रवार को हिसार से शाम 6 बजे रवाना होती है।

हिसार सहित अन्य डिपो की हरिद्वार के लिए सात बसें चल रही हैं। इन बसों में हिसार से ही सीटें भर जाती हैं।यदि डिमांड आती है तो और बसें चलाने पर विचार-विर्मश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- पटेल सिंह, संस्थान प्रबंधक, रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed