फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   SDM started a public awareness campaign against drug abuse in two villages

Hisar News: नशे के खिलाफ एसडीएम ने दो गांवों से की जनजागरण अभियान की शुरुआत

Sat, 24 May 2025 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 24 May 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
SDM started a public awareness campaign against drug abuse in two villages
नारनौंद। मोठ करनैल में ग्रामीणों को जागरुक करते एसडीएम मोहित महराणा। 
नारनौंद। नशे के खिलाफ नारनौंद के एसडीएम मोहित महराणा ने शुक्रवार को गांव मोठ करनैल और मोठ रांगड़ान से मेगा जनजागरण अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और नशा पीड़ितों के घर पहुंचकर उन्हें नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि परिवार की उन्नति और राष्ट्र के विकास के लिए नशा मुक्त समाज जरूरी है। अभियान की शुरुआत से पहले एसडीएम ने खेड़ी रोज, मिलकपुर, पेटवाड़ और राजथल सहित 10 से ज्यादा गांवों का दौरा कर लोगों से इस विषय पर फीडबैक लिया था। उन्हीं सुझावों के आधार पर यह अभियान तैयार किया गया।
विज्ञापन

मोठ करनैल गांव में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए एसडीएम महराणा ने कहा कि नशा व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से कमजोर करता है। समाज को इस बुराई से मुक्त करने के लिए हर व्यक्ति को आगे आना होगा। एसडीएम की बातों से प्रभावित होकर कई ग्रामीणों ने मौके पर ही नशा छोड़ने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed