फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   SDM sir, garbage is not collected from here

Hisar News: एसडीएम साहब आपके आने पर वार्ड में सफाई हुई, नहीं तो यहां से कचरा नहीं उठता

Tue, 16 Jan 2024 10:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 16 Jan 2024 10:04 PM IST
विज्ञापन
SDM sir, garbage is not collected from here
हांसी के वार्ड 16 में निरीक्षण के दौरान एसडीएम के समक्ष समस्या रखते पार्षद प्रतिनिधि विनोद सिंग
हांसी। एसडीएम साहब आप आज वार्ड में आ गए तो सफाई हो गई, नहीं तो वार्ड में सफाई नहीं होती। इतने बड़े वार्ड व पॉश एरिया में सफाई के लिए मात्र तीन कर्मचारियों को छोड़ा हुआ है। एसडीएम के वार्डों में निरीक्षण के दौरान वार्ड 16 के पार्षद प्रतिनिधि ने सफाई की समस्या को लेकर यह बात एसडीएम को कही।
विज्ञापन

दरअसल एसडीएम मोहित महराणा वार्ड 16, 17 व 18 में निरीक्षण के लिए निकले थे। वार्ड 16 में उनके आने से पहले ही ठेकेदार ने सफाई करवा दी। बकायदा सफाई के लिए 10-12 कर्मचारी भी लगाए गए। ताकि एसडीएम को कहीं पर भी कचरे के ढेर दिखाई न दें। वार्ड 16 के पार्षद प्रतिनिधि विनोद सिंगला ने वार्ड की सफाई की समस्या को लेकर एसडीएम को शिकायत की। उन्होंने एसडीएम को बताया कि वार्ड में केवल तीन सफाई कर्मचारी हैं। जबकि उनके वार्ड का क्षेत्र बड़ा है। इसमें सफाई के लिए 10 कर्मचारी चाहिए, लेकिन ठेकेदार उन्हें कर्मचारी उपलब्ध नहीं करवा रहा। इसको लेकर एसडीएम व चेयरमैन को शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। वार्ड में कचरा उठाने के लिए कभी ट्रैक्टर-ट्रॉली नहीं आई। एसडीएम ने इसके लिए सेनेटरी इंस्पेक्टर को सफाई कर्मचारियों का रिकॉर्ड प्रस्तुत करने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने वार्डों में साफ सफाई, सीवरेज और जलापूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन


अवैध होर्डिंग्स को उतरवाया
एसडीएम ने शहर के ऐतिहासिक बड़सी गेट पर लगी प्रचार सामग्री को तुरंत हटवाते हुए नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि अगर दोबारा से कोई यहां प्रचार सामग्री लगता है तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन अप्रूव्ड कॉलोनी में लोगों ने की पेयजल लाइन की मांग
जवाहर नगर एक्सटेंशन क्षेत्र में सीवरेज व जलापूर्ति पाइपलाइन बिछाने की मांग पर कहा कि फिलहाल यह क्षेत्र अप्रूव्ड नहीं है। इसको अप्रूव्ड करवाने के लिए शहरी निकाय विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है। जैसे ही प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान होती है उसके तुरंत बाद यहां सीवरेज व पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू करवा दिया जाएगा।


नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह नियमित रूप से साफ सफाई करवाते रहें। ताकि लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं झेलनी पड़े। लघु सचिवालय के सामने सड़क के पास सीवरेज समस्या को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए की इसे तुरंत दुरुस्त करवाना सुनिश्चित करें। - मोहित महराणा, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed