{"_id":"6734ec936e5e084a2b03a0f9","slug":"sdm-inspected-the-government-school-of-data-village-got-ration-samples-filled-hisar-news-c-21-hsr1020-503922-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: एसडीएम ने डाटा गांव की सरकारी पाठशाला का किया निरीक्षण, राशन के सैंपल भरवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: एसडीएम ने डाटा गांव की सरकारी पाठशाला का किया निरीक्षण, राशन के सैंपल भरवाए
विज्ञापन
विद्यालय में मिड- डे मील खाने का निरीक्षण करते एसडीएम राजेश खोथ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हांसी। डाटा गांव स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला का एसडीएम राजेश खोथ ने बुधवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मिड-डे-मील से खाद्य सामग्री के सैंपल भरवाए। उन्होंने पाठशाला की साफ-सफाई व्यवस्था से लेकर हाजिरी रजिस्टर तक का निरीक्षण किया।
एसडीएम ने रसोई घर जाकर साफ-सफाई व्यवस्था व स्टोर रूम में रखे राशन का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मिड-डे-मील के राशन सामग्री के सैंपल भी भरवाए। उन्होंने कहा कि मिड-डे-मील खाने में काफी स्वादिष्ट रहा। फिर भी गुणवत्ता की जांच के लिए राशन के सैंपल लेना आवश्यक है। ताकि बच्चों को बढ़िया गुणवत्ता का खाना मिलता रहे। वहीं एसडीएम को निरीक्षण के दौरान विद्यालय में तमाम व्यवस्थाएं दुरुस्त मिली व विद्यालय का पूरा स्टाफ भी उपस्थित मिला। उन्होंने बच्चों के साथ लंच किया और उनसे संवाद स्थापित करते हुए उनके जीवन के लक्ष्य को जाना। एसडीएम ने बच्चों को जीवन में सफलता हासिल करने के टिप्स देते हुए कहा कि सबसे पहले लक्ष्य निर्धारित करें और उसके बाद इसे हासिल करने के लिए कठिन मेहनत करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कठिन मेहनत के अलावा सफलता हासिल करने का कोई दूसरा मार्ग नहीं होता। उन्होंने बच्चों से कई सवाल भी पूछे। बच्चों ने सभी सवालों के सटीक जवाब दिए। उन्होंने बच्चों से यह भी कहा कि माता-पिता व बुजुर्गों को प्रणाम करके घर से निकलेंगे तो समझो अपने सफलता की पहली सीढ़ी हासिल कर ली है। इस अवसर पर विद्यालय की मुख्य अध्यापिका नरेश कुमारी तथा विद्यालय का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।