फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Scuffle between women of two sides who came to civil hospital for treatment

नागरिक अस्पताल में इलाज करवाने आए दो पक्षों की महिलाओं में बीच हाथापाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Scuffle between women of two sides who came to civil hospital for treatment
हिसार। मिलगेट एरिया स्थित रामनगर में दो पक्षों के बीच जमकर ईंटें और लाठियां चलीं। दो घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। अस्पताल के आपातकालीन कक्ष के सामने दोनों पक्षों की महिलाओं के हाथापाई हुई। हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने बीच बचाव कर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

अस्पताल में उपचाराधीन अंकित के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को रिश्ते में अंकित की बुआ के बेटे मोहित के साथ उसका झगड़ा हो गया। बच्चों का आपस में झगड़ा चल रहा था। इसी दौरान मोहित का पिता पालाराम आया और उसने अंकित के साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया। इतने में पालाराम का बड़ा बेटा रोहित आ गया और दोनों ने मिलकर अंकित पर लाठियों और ईंटों से हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

वहीं, घायल पालाराम का कहना है कि अंकित मेरे छोटे बेटे मोहित के साथ मारपीट कर रहा था। यह देख कर दोनों को छुड़वा दिया। इसी दौरान अंकित ने ईंट से वार कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। जख्मी हालत में उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में लेकर आए। दोपहर को दोनों पक्षों के घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां पर दोनों पक्षों की महिलाओं के बीच पहले गाली-गलौज फिर हाथापाई शुरू हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed