{"_id":"67ba1e19cb4c6a1c9e0e6289","slug":"scorpio-hits-elderly-woman-returning-with-medicines-in-front-of-cantt-dies-hisar-news-c-21-1-hsr1013-572234-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: कैंट के सामने दवा लेकर लौट रही बुजुर्ग महिला को स्कार्पियो ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: कैंट के सामने दवा लेकर लौट रही बुजुर्ग महिला को स्कार्पियो ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
हिसार। आर्मी कैंट के सामने तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी ने एक बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। गंभीर घायल महिला को कैंट में स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। घटना शुक्रवार की है। पुलिस ने सेना में हवलदार के पद पर तैनात मृतका के बेटे की रिपोर्ट पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
सदर थाना पुलिस के मुताबिक चरखीदादरी जिले के गांव डोहकी निवासी हवलदार सतीश ने बताया कि उसकी ड्यूटी फिलहाल पटियाला कैंट है। मां 69 वर्षीय कृष्णा की तबीयत खराब थी। वे शुक्रवार को हिसार कैंट स्थित सैनिक अस्पताल में दवा लेने आई थी। सुबह करीब पौने 12 बजे दवा लेने के बाद कैंट से बाहर आकर सड़क पार करने लगी तो हांसी की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक गाड़ी को भगाकर ले गया। गंभीर रूप से घायल कृष्णा को आसपास के लोग कैंट के अंदर स्थित अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को नागरिक नागरिक अस्पताल भेज दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा।