फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Scooty and 33 thousand cash snatched from young man by putting chili in his eyes

आंखों में मिर्च डालकर युवक से स्कूटी और 33 हजार की नकदी छीनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Scooty and 33 thousand cash snatched from young man by putting chili in his eyes
हिसार। कैमरी रोड पर रेलवे लाइन के पास शुक्रवार रात को तीन बदमाशों ने युवक की आंखों में मिर्च डाल दी। इसके बाद बदमाश उसकी स्कूटी छीनकर ले गए। स्कूटी की डिग्गी के अंदर 33 हजार रुपये की नकदी रखी हुई थी। आजाद नगर थाना पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ छीना झपटी का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पटेल नगर के राजकुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम को भाई राजेश से मिलने के लिए उसके घर शास्त्री नगर गया था। रात करीब 11 बजे स्कूटी पर सवार होकर शास्त्री नगर से पटेल नगर आ रहा था। रास्ते में रेलवे लाइन के पास तीन युवक सड़क के बीच में आए और मेरी आंखों में मिर्च डाल दी। ऐसे में स्कूूटी रोकनी पड़ी। तीनों बदमाश स्कूटी को छीन कर मौके से फरार हो गए। स्कूटी की डिग्गी में 33 हजार की नकदी रखी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed