{"_id":"60f07ebf8ebc3e771a30c4b7","slug":"schools-will-open-today-some-private-schools-will-be-called-even-subject-and-some-will-call-students-in-shifts-hisar-news-rtk6178466149","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज खुलेंगे स्कूल, कुछ निजी स्कूल सम-विषय तो कुछ शिफ्टों में बुलाएंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज खुलेंगे स्कूल, कुछ निजी स्कूल सम-विषय तो कुछ शिफ्टों में बुलाएंगे विद्यार्थी
विज्ञापन
हिसार। सरकारी और निजी स्कूलों में शुक्रवार से 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं शुरू होंगी। इसके लिए वीरवार को प्रवेश द्वार से लेकर कक्षाओं को सैनिटाइज किया गया। प्राचार्यों ने शिक्षकों की मीटिंग लेकर मानकों को सख्ती से पालना करने के निर्देश दिए। इसके बाद व्हाट्सएप ग्रुपों के माध्यम से शिक्षकों ने विद्यार्थियों से संपर्क किया और एसओपी नियमों के बारे में बताया। सरकारी स्कूल में सुबह 9 बजे से 10वीं और 12वीं के विद्यार्थी मानकों के साथ स्कूल में एंट्री करेंगे तो निजी स्कूलों में सुबह साढ़े 8 बजे से विद्यार्थियों की एंट्री शुरू हो जाएगी।
विद्यार्थियों की एंट्री से एक घंटा पूर्व सरकारी और निजी स्कूल के प्राचार्यों को कक्षाओं का निरीक्षण करना होगा। उस दौरान संबंधित कक्षा इंचार्ज को सभी मानकों पर प्राचार्य को रिपोर्ट करनी होगी। कुछ निजी स्कूल के मुखिया ने विद्यार्थियों की संख्या को देखते हुए सम-विषम रोल नंबर के आधार पर विद्यार्थियों को बुलाने का फैसला लिया है। ताकि हर कक्षा में 50 फीसद विद्यार्थी ही आ सकेंगे। इसके अलावा कुछ निजी स्कूल शिफ्टों के अनुसार भी विद्यार्थी बुलाएंगे, जिनमें डेढ़ घंटे 9वीं और 10वीं व डेढ़ घंटा 11वीं और 12वीं कक्षा की पढ़ाई हो सकेगी।
यह हैं एसओपी नियम
- एक कक्षा में 20 से अधिक विद्यार्थी नहीं बैठेंगे
- एंट्री से पहले विद्यार्थियों को थर्मल स्कैनिंग और तापमान की जांच होगी।
- छुट्टी होने के बाद स्कूल के अलग-अलग मुख्य द्वार से विद्यार्थी निकलेंगे। इसके लिए शिक्षक ड्यूटी पर रहेंगे।
- विद्यार्थियों को पानी की बोतलें घर से लानी होगी।
- विद्यार्थियों को खाना लाने की इजाजत नहीं होगी।
स्कूल खोलने की तैयारियां पूरी हैं। कक्षाओं को सैनिटाइज कर दिया गया है। सुबह विद्यार्थियों की एंट्री से पहले शिक्षकों और एनएसएस वॉलंटियर्स की ड्यूटियां निर्धारित कर दी हैं। - कृष्ण, प्राचार्य, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, जहाजपुल
विज्ञापन
पहले दिन प्रयास रहेगा कि विद्यार्थियों को रोचक तरीके से पढ़ाया जाए। पहले दिन पढ़ाई पर जोर नहीं दिया जाएगा। - आरएस सिंधु, प्राचार्य, होली चाइल्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हिसार