फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   school upgrade, school upgrade issue in hisar, school gate locked, protest, Hisar

लड़कियों का स्कूल अपग्रेड करने की मांग को लेकर 410 विद्यार्थी तीसरे दिन भी नहीं गए स्कूल

Sun, 15 May 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार Updated Sun, 15 May 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
school upgrade, school upgrade issue in hisar, school gate locked, protest, Hisar
सीसवाला में स्कूल अपग्रेड की मांग को धरने पर बैठे ग्रामीण - फोटो : bureau

गांव सीसवाला में लड़कियों का स्कूल अपग्रेड कराने की मांग को लेकर 410 विद्यार्थियों की पढ़ाई पिछले तीन दिन से बंद है। शनिवार को भी गांव के दोनों स्कूलों पर ताले लगे रहे। अपग्रेडेशन की मांग को लेकर युवा क्लब व ग्रामीणों की ओर से अनशन जारी रहा।

विज्ञापन

लड़कियों के स्कूल को दसवीं से बारहवीं तक अपग्रेड कराने को लेकर गांव सीसवाला के लोग पिछले कई दिन से प्रयास कर रहे हैं। पिछले तीन दिन से युवा क्लब के सदस्य ग्रामीणों के साथ अनशन पर हैं। गांव के दोनों स्कूलों पर ताले लगे हुए हैं। तीसरे दिन सतबीर जांगडा, संजय, गोविंद, सुभाष जांगडा, सुमित्रा, मीना, स्कूली छात्रा पूजा, पूनम, अंजू, कोमल ने अनशन किया। स्कूली छात्रा कोमल ने कहा कि हमने दसवीं के पेपर दिए हुए हैं। अगले सप्ताह परिणाम आने वाला है। गांव में स्कूल ही नहीं है। ऐसे में हम दाखिला लेने कहां जाएं। स्कूल अपग्रेड नहीं होगा तो हमें पढ़ाई छोड़ने पर मजबूर होना पडे़गा। शनिवार को जिला पार्षद कृष्ण सरसाना भी ग्रामीणों के धरने पर पहुंचे। शनिवार को डीवाईएआई के राज्य प्रधान नरेश, जिला सचिव मुकेेश, रविंद्र सरसाना, मुकेश किरतान, रणधीर पणिहार सहित कई अन्य संगठनों के सदस्य ग्रामीणों का समर्थन करने पहुंचे।
विज्ञापन


सीएम के ओएसडी को कराया अवगत
जिला पार्षद कृष्ण सरसाना ने कहा कि इस मामले में अधिकारियों से बातचीत की गई है। सीएम के ओएसडी भूपेंद्र सिंह को भी मामले से अवगत कराया गया है। जल्द ही इस बारे में समाधान निकाला जाएगा। इसके लिए सोमवार को फिर से अधिकारियों से बातचीत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी बोले सोमवार को निकालेंगे समाधान
डीसी निखिल गजराज ने कहा कि समस्या का समाधान निकालने का प्रयास कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से ग्रामीणों को कई ऑप्शन दिए गए हैं, जिसे लोग मान नहीं रहे। इस गांव में तीन से छह किलोमीटर के दायरे में तीन स्कूल उपलब्ध हैं। शिक्षा विभाग के नियम आडे़ आ रहे हैं। सोमवार को अधिकारियों को मौके पर भेज कर समाधान का प्रयास करेंगे।


कांग्रेस नेताओं ने दिया समर्थन
गांव सीसवाला में लड़कियों के सरकारी स्कूल को अपग्रेड करने की मांग को लेकर धरने, भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीणों की मांग का कांग्रेस नेताओं ने समर्थन किया है। कांग्रेस नेता रणधीर पनिहार ने धरनास्थल पर पहुंचकर समर्थन दिया। ग्रामीणों की मांग को जायज बताते हुए उन्होंने कहा कि गांव की लड़कियों को 11वीं और 12वीं की पढ़ाई के लिए गांव छोड़कर दूर जाना पड़ता है। यहां लड़कियों के स्कूल को अपग्रेड करने जरूरत है। रणधीर पनिहार ने कहा कि चौ. कुलदीप बिश्नोई पिछले विधानसभा सत्र के दौरान शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा से मिलकर हिसार लोकसभा क्षेत्र के सरकारी स्कूलों को अपग्रेड करने की मांग थी, जिस पर सरकार जल्द इस ओर उचित कदम उठाने का विश्वास दिलाया था, लेकिन भाजपा जनहितों को भुला चुकी है और लोगों की जायज मांगों को अनसुना कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed