फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Scam : Registry of two plots and shop made from fake PID recovered

नप घोटाला : फर्जी पीआईडी से बनवाई दो प्लॉट व दुकान की रजिस्ट्री बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Scam : Registry of two plots and shop made from fake PID recovered
नगर परिषद कार्यालय में जांच के लिए आरोपी संजय बंसल को लेकर जाती पुलिस। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। नगर परिषद के दो प्लॉट और एक दुकान की फर्जी तरीके से पीआईडी बना रजिस्ट्री बनवाने का खुलासा हुआ है। पुलिस ने तीनों रजिस्ट्री बरामद कर ली हैं। वहीं रसीद घोटाले में दो दिन के रिमांड पर लिये अकाउंटेंट संजय बंसल से गुम रसीद बुक भी बरामद हो गई है। इसमें करीब डेढ़ लाख का गबन सामने आया है। रसीद मामले में ही अग्रिम बेल याचिका लगाने वाले उप प्रधान मामनचंद की याचिका खारिज हो गई है।
विज्ञापन

नगर परिषद में पिछले डेढ़ महीने के दौरान फर्जी चेक घोटाला, रसीद घोटाला और जमीन घोटाला सामने आया। चेक घोटाले में पुलिस अब तक निवर्तमान चेयरमैन रण सिंह यादव, तत्कालीन कार्यकारी अध्यक्ष संजय यादव, अकाउंटेंट सुरेश कुमार और संजय बंसल, बैंक मैनेजर नितेश के अलावा सात अन्य को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

रसीद घोटाले में दोनों अकाउंटेंट के अलावा रजनीश सर्राफ, उसका एक दोस्त गिरफ्तार हो चुके है। इनसे नकदी भी बरामद हो चुकी है। मामले की जांच में जुटी आर्थिक अपराध शाखा टीम ने दो दिन के लिए अकाउंटेंट संजय गोयल को रिमांड पर लिया था। इससे वीरवार को गायब रसीद बुक बरामद की गई। रसीद बुक से करीब डेढ़ लाख के घोटाले का खुलासा हुआ। वीरवार को पुलिस ने करीब चार से पांच घंटे नगर परिषद में संजय गोयल को लेकर जांच-पड़ताल की और रिकॉर्ड खंगाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी पीआईडी बना रजिस्टरी करवाई
जमीन घोटाले की प्राथमिक जांच में ही पुलिस के हाथ तीन ऐसी रजिस्ट्री लगी है, जो फर्जी पीआईडी के सहारे बनवाई गई थी। प्राथमिक जांच में सामने आया कि ये तीन रजिस्ट्री एक दुकान और दो प्लॉट की है। जांच में जल्द ही और खुलासे होने की उम्मीद है। पुलिस ने सभी जमीन संबंधित रिकॉर्ड कब्जे में ले लिया है। वहीं निवर्तमान उप प्रधान मामनचंद की अग्रिम बेल याचिका पर वीरवार को सुनवाई हुई। पुलिस की ओर से भी रिकवरी संबंधित दलील दी गई। इसके बाद याचिका खारिज हो गई।

वर्जन
एक दुकान और दो प्लॉट की फर्जी पीआईडी बना रजिस्ट्रियां बनाने की बात सामने आई है। रजिस्ट्रियां मिल गई हैं। मामले की जांच की जा रही है। अकाउंटेंट संजय बंसल से दूसरी रसीद बुक बरामद हो गई है। जिसमें करीब डेढ़ लाख का घोटाला सामने आया है। अभी जांच की जा रही है।
- अजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed