फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   SC to Delhi students clean the toilet making decrees

राष्ट्रीय दलित महिला आंदोलन की टीम पहुंची रावलवास खुर्द

Sat, 25 Oct 2014 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Sat, 25 Oct 2014 11:18 PM IST
विज्ञापन
SC to Delhi students clean the toilet making decrees

गांव रावलवास खुर्द में हेड टीचर द्वारा अनुसूचित जाति की छात्राओं से टॉयलेट साफ करवाने के फरमान पर मचा बवाल देश की राजधानी में पहुंच गया है।

विज्ञापन


राजधानी में भी दलित संगठनों ने इसके विरोध में प्रदर्शन किया और दिल्ली से राष्ट्रीय दलित महिला आंदोलन की टीम शनिवार को गांव पहुंची।

टीम ने गांव में पहुंचकर पीड़ित छात्राओं से पूरे मामले की जानकारी हासिल की। टीम ने जिला प्रशासन से मांग की है कि ऐसी टीचर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करे।
विज्ञापन


दलित संगठनों ने हेड टीचर की इस जातीय भेदभाव वाली करतूत की कड़े शब्दों में निंदा की। गांव में पहुंचे संगठनों के इन प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों और अनुसूचित जाति की छात्राओं को एकत्रित कर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण अनिल कुमार ने टीम को बताया कि उनके गांव में यह शर्मसार कर देने वाली घटना हुई है, जिसके स्कूल की हेड टीचर ने अनुसूचित जाति की छात्राओं से यह कहा कि तुम सब फ्री की छात्रवृत्ति लेती हो, जाकर टॉयलेट साफ करो। यह छुआछूत का मामला है।

बोली टीम, हेड टीचर के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाई
साहित्यकार रजनी तिलक और सुमेधा बौद्ध ने इस घटना पर कहा कि अब यह मामला केवल गांव तक सीमित नहीं रहा है।

दिल्ली में भी इस घटना को लेकर प्रदर्शन हुआ है और देशभर के दलित संगठन यह चाहते हैं कि इस गांव की जातिवाद और भेदभाव से ग्रस्त हेड टीचर के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

शिक्षा के मंदिर में इस तरह का कृत्य समाज और कानून विरोधी है और यह घटना हेड टीचर की मानसिकता का परिणाम है।
छात्रा ने यह भी लगाया आरोप
छात्रा किरण ने आरोप लगाया कि सरकारी स्कूल में दलित लड़कियोें का शोषण होता है। जिस कारण पूरे गांव से केवल 90-95 लड़कियां ही इस स्कूल में पढ़ने आती हैं।


छात्रा ने बताया कि बहुत सारी लड़कियां पढ़ाई के लिए आस-पड़ोस के गांव में जाती हैं।
लॉ नेटवर्क करवाएगा निशुल्क कानूनी पैरवी
अधिवक्ता रजत कल्सन ने कहा कि अगर ग्रामीण और अनुसूचित जाति की छात्राएं हेड टीचर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना चाहती हैं

तो लॉ नेटवर्क उन्हें निशुल्क कानूनी पैरवी उपलब्ध करवाएगा। कल्सन ने कहा कि प्रशासन भी मामले में ढिलाई बरत रहा है।
ये पहुंचे रावलवास
गांव रावलवास में शनिवार को मामले की जानकारी लेने के लिए दिल्ली से राष्ट्रीय दलित महिला आंदोलन की अध्यक्ष और दलित साहित्यकार रजनी तिलक, राष्ट्रीय महासचिव सुमेधा बौद्ध, ह्यूमन राइट लॉ नेटवर्क के हरियाणा कोर्डिनेटर अधिवक्ता रजत कल्सन,

आरपीआई के दिल्ली अध्यक्ष सत्यप्रकाश, नेशनल कंफेडरेशन ऑफ दलित ऑर्गेनाइजेशन के हरियाणा अध्यक्ष सुरेश टाक और लाडी बागड़ी, नलवा बसपा प्रत्याशी प्रदीप अंबेडकर, प्रमुख दलित एक्टिविस्ट बजरंग इंदल और सरदार ताराचंद पहुंचे।

मामले की जांच हो चुकी है। बीईओ और बीईईओ ने जांच रिपोर्ट मुझे सौंप दी है। सोमवार को रिपोर्ट देखी जाएगी। जांच में अगर हेड टीचर दोषी पाई जाएंगी

तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। तबादला करना मेरे हाथ में नहीं है, लेकिन डायरेक्टर को तबादले के लिए लिख दिया जाएगा।
मधु गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी हिसार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed