{"_id":"57c5cb454f1c1b19472cb1d4","slug":"satlok-ashram-hisar-rampal-hisar-15-doctor-court-notic-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायलों की एमएलआर पेश करने के लिए 15 डॉक्टर तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घायलों की एमएलआर पेश करने के लिए 15 डॉक्टर तलब
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
Updated Tue, 30 Aug 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
satlok aasram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतलोक आश्रम प्रकरण में घायलों संबंधित रिपोर्ट पेश करने के लिए कोर्ट ने 15 डॉक्टर तलब किए हैं। ये डॉक्टर कोर्ट में घायलों की एमएलआर पेश करेंगे। कोर्ट ने इन्हें नोटिस भेजकर 5 सितंबर को रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
करीब 75 से ज्यादा हुए थे घायल
18 नवंबर 2014 को हुए सतलोक आश्रम प्रकरण में करीब 75 लोग घायल हो गए थे। घायलों की अलग-अलग करीब 15 डॉक्टरों ने मेडिकल लीगल रिपोर्ट काटी थी। कोर्ट ने इन डॉक्टरों से ये रिपोर्ट कोर्ट के समक्ष पेश करने के लिए कहा है। डॉक्टर कोर्ट के समक्ष यह बताएंगे कि संबंधित व्यक्ति को उस दिन शरीर के इन हिस्सों पर चोटें आई थी और ये किस वक्त अस्पताल पहुंचे यह भी बताएंगे। बता दें कि सतलोक आश्रम प्रकरण से जुड़े मुकदमा नंबर 428 में यानी देशद्रोह के मामले में कोर्ट ने डॉक्टरों को नोटिस भेजा है। इस मामले में रामपाल सहित करीब 940 लोगों के खिलाफ केस दर्ज है।
विज्ञापन
ये डॉक्टर होंगे पेश
5 सितंबर को कोर्ट के समक्ष अग्रोहा मेडिकल कॉलेज, बरवाला सिविल अस्पताल व हिसार नागरिक अस्पताल के डॉक्टर पेश होंगे। प्रकरण के समय घायलों को अलग अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया था। इनमें पुलिस व आश्रम के अनुयायी दोनों पक्षों के लोग शामिल थे। जहां जहां जिन डॉक्टरों ने रिपोर्ट काटी वे अपना ब्योरा तथ्यों सहित कोर्ट में पेश करेंगे।
विज्ञापन
15 डॉक्टरों को एमएलआर पेेेश करने के लिए कोर्ट ने तलब किया है। पांच सितंबर को ये अलग अलग अस्पतालों के डॉक्टर कोर्ट के समक्ष पेश होकर मेडिकल लीगल रिपोर्ट पेश करेंगे।
- महेंद्र सिंह नैन, सीनियर एडवोकेट रामपाल