{"_id":"68701268c53c86804400406d","slug":"satendra-will-be-a-part-of-the-indian-team-for-the-fifth-time-and-will-try-his-luck-hisar-news-c-21-hsr1020-663968-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सतेंद्र पांचवीं बार इंडिया टीम का हिस्सा बन लगाएगा दांवपेच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सतेंद्र पांचवीं बार इंडिया टीम का हिस्सा बन लगाएगा दांवपेच
Fri, 11 Jul 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Fri, 11 Jul 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
हिसार। ग्रीस में होने वाली अंडर-17 वर्ल्ड चैंपियनशिप में सुल्तानपुर का पहलवान सतेंद्र मलिक दाव-पेंच लगाएगा। सतेंद्र 5वीं बार इंडिया टीम का हिस्सा बनेगा। पहलवान सतेंद्र उमरा के एशियन स्पोटर्स स्कूल में कोच संजय मलिक के पास प्रशिक्षण ले रहा है। वह राष्ट्रीय से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक अपने नाम कर चुका हैं। चैंपियनशिप 28 जुलाई से 3 अगस्त तक होगी। सतेंद्र ने चैंपियनशिप में पदक जीतने के लिए प्रैक्टिस का समय भी बढ़ाया है।
दरअसल, वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए लखनऊ में ट्रायल हुए थे। ट्रायल के फाइनल में सतेंद्र ने महाराष्ट्र के पहलवान को 8-1 से हराया और वर्ल्ड चैंपियनशिप खेलने के लिए जगह बनाई। सतेंद्र एशिया चैंपियनशिप में भी पदक पर कब्जा कर चुका हैं। इस चैंपियनशिप में सतेंद्र 60 किलोग्राम भारवर्ग में दमखम दिखाएगा।
सात साल पहले हुई कुश्ती से कॅरिअर की शुरुआत
पहलवान सतेंद्र मलिक ने बताया कि उन्होंने सात साल पहले कुश्ती से अपने कॅरिअर की शुरुआत की थी। पिता बादल सिंह किसान है। परिवार की स्थिति भी दयनीय है। पिता ने कभी भी मुझे खेलने के लिए मना नहीं किया। आज भी मुझे कुश्ती में नाम चमकाने की बात कहते है। अब मैं भी पदक जीतकर परिवार, कोच और देश का नाम रोशन करूंगा। मेरा सपना न केवल ओलंपिक खेलना है, बल्कि देश की झोली में सोना डालना है। सतेंद्र का भाई अमन भी कुश्ती का खिलाड़ी रह चुका है।
विज्ञापन
सतेंद्र की उपलब्धियां
- 2023 में एशिया चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक
- 2024 में एशिया चैंपियनशिप में कांस्य पदक
- 2025 में नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक