{"_id":"666351af1b1eb6a1d3065553","slug":"satendra-selected-for-asia-championship-trial-of-wrestlers-sweety-ransi-and-pardita-today-hisar-news-c-21-hsr1020-396954-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: एशिया चैंपियनशिप के लिए सतेंद्र चयनित, पहलवान स्वीटी, रैंसी व परिदिता का ट्रायल आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: एशिया चैंपियनशिप के लिए सतेंद्र चयनित, पहलवान स्वीटी, रैंसी व परिदिता का ट्रायल आज
विज्ञापन
एशिया चैंपियनशिप के लिए चयनित पहलवान सतेंद्र मलिक। साथ में हरियाणा टीम के कोच।
हिसार। दिल्ली के आईजी स्टेडियम में शुक्रवार से एशिया चैंपियनशिप के लिए ट्रायल हुए। पहले दिन उमरा के एशियन स्पोर्ट्स स्कूल से सचिन मलिक ने 60 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में प्रतिद्वंद्वी महाराष्ट्र के पहलवान को 10-0 से हराते हुए अपनी जगह पक्की की। वहीं, शनिवार को लड़कियों के ट्रायल होंगे। इस ट्रायल में उमरा की पहलवान स्वीटी मलिक, रैंसी और परिदिता ठाकुर दमखम दिखाएंगी। सभी कोच संजय मलिक के पास प्रशिक्षण ले रही हैं और तीनों नेशनल मेडलिस्ट हैं। संजय मलिक ने बताया कि स्वीटी मलिक 50 किलोग्राम भारवर्ग और रैंसी 57 किलोग्राम भारवर्ग में अंडर-23 में भाग लेंगी। वहीं, परिदिता 59 किलोग्राम भारवर्ग में मेट पर उतरेगी।
पहलवान स्वीटी मलिक : स्वीटी मलिक आठ साल से कुश्ती के गुर सीख रही हैं। वह वर्ल्ड एशिया चैंपियनशिप की मेडलिस्ट है। नेशनल में 15 से ज्यादा पदक जीत चुकी हैं। स्वीटी ने एशिया चैंपियनशिप में अंडर-15 और कैडेट में स्वर्ण पदक हासिल किया था। वहीं, जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल कर चुकी। स्वीटी मलिक का सपना ओलंपिक खेलना है।
पहलवान रैंसी मलिक :
पहलवान रैंसी मलिक उमरा के एशियन स्पोर्ट्स स्कूल में दो साल से कुश्ती का अभ्यास कर रही हैं। इसी साल नेशनल फेडरेशन कप में स्वर्ण पदक जीता था। उसका सपना इंटरनेशनल स्तर पर स्वर्ण पदक हासिल करना हैं। वह मूलरूप से रोहतक के भैणी सुरजन की रहने वाली हैं।
विज्ञापन
पहलवान परिदिता ठाकुर :
परिदिता मूलरूप से मध्य प्रदेश से है। वहां बेहतर सुविधा नहीं मिली तो उमरा के एशियन स्पोर्ट्स स्कूल में प्रशिक्षण लेने पहुंच गईं। वह दो साल से अभ्यास कर रही हैं। आठ से ज्यादा बार नेशनल खेल चुकी हैं। उसका सपना ओलंपिक खेलना है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
काफी खुशी की बात है कि एशिया चैंपियनशिप के लिए पहलवान सतेंद्र मलिक का चयन हुआ। शनिवार को लड़कियों के ट्रायल होंगे। अब तक तीनों पहलवान कई पदक जीत स्कूल व देश का नाम रोशन कर चुकी हैं। - संजय मलिक, डायरेक्टर, एशियन स्पोर्ट्स स्कूल, उमरा