फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sarpanchs burnt effigy of Panchayat Minister Devendra Babli in protest against e-tendering

Hisar News: ई-टेंडरिंग के विरोध में सरपंचों ने पंचायत मंत्री देवेन्द्र बबली का पुतला फूंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Sarpanchs burnt effigy of Panchayat Minister Devendra Babli in protest against e-tendering
हांसी। ई-टेंडर प्रणाली के विरोध में सरपंचों का धरना-प्रदर्शन बीडीपीओ कार्यालय में वीरवार को 9वें दिन भी जारी रहा। सरपंचों ने पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली का पुतला फूंककर अपना विरोध प्रकट किया।
विज्ञापन

सरपंच प्रदीप लादी, सुरेंद्र गहलोत, श्याम खांडा, सुरेश खिचड़ व सुरेंद्र पुट्ठी मंगलखां सहित अन्य सरपंच दोपहर 12 बजे बीडीपीओ कार्यालय पहुंचे और धरने पर बैठ गए। सरपंचों का कहना था कि ई-टेंडर प्रणाली से अगर गांव में काम होंगे तो विकास कार्य पूरी तरह से रुक जाएंगे। यदि सरकार ने ई-टेंडरिग प्रणाली को वापस नहीं लिया तो 15 जनवरी को हांसी के दोनों खंडों के सरपंच व ग्रामीण एकत्रित होकर पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली के हलके में पहुंचेंगे। अगर सरकार हमारी शक्तियों को बहाल नहीं करती है तो सरपंच अब तालाबंदी समेत अन्य कार्य शुरू करेंगे। दोपहर करीब दो बजे सरपंचों ने पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली का पुतला फूंका और सरकार विरोधी नारे लगाए। सरपंचों ने कह कि अब सरकार से आरपार की लड़ाई होगी। सभी सरपंच अगले साल विधानसभा चुनाव में भाजपा का विरोध करेंगे। हमें भी वोट देकर जनता ने ही चुना है। हमने अपने गांवों में अभी तक विकास की एक ईंट नहीं लगाई, जबकी पंचायत मंत्री चोर बता रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed