फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sarpanch of Minister Gangwa's village called MLA Randhir Panihar a Facebookian

Hisar News: मंत्री गंगवा के गांव के सरपंच ने विधायक रणधीर पनिहार को बताया फेसबुकिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Sarpanch of Minister Gangwa's village called MLA Randhir Panihar a Facebookian
हिसार। नलवा विधानसभा से रणधीर पनिहार को मंत्री रणबीर गंगवा के गांव गंगवा के सरपंच ने फेसबुकिया बताया है। सरपंच भगवान दास ने अपने फेसबुक पर बाकायदा इसको लेकर एक पोस्ट की है। सरपंच ने इस पोस्ट को विधायक के बेटे भूपेंद्र पनिहार को भी टैग किया। सरपंच भगवान दास ने आरोप लगाया कि विधायक लगातार गांव की अनदेखी कर रहे हैं। विधायक काम करने के बजाय सिर्फ फेसबुक पर ही एक्टिव रहते हैं।
विज्ञापन

मीडिया से बातचीत में सरपंच भगवान दास ने कहा कि भाजपा विधायक को गांव में सबसे ज्यादा वोट मिले इतने तो कभी मंत्री गंगवा को भी वोट नहीं मिले बावजूद गांव की लगातार अनदेखी की जा रही है। हमारे काम करने की बजाय गोली देते रहते हैं। जमीन स्तर पर कोई काम नहीं कराते। सरपंच भगवान दास ने कहा कि वह हिसार सरपंच एसोसिएशन के प्रधान भी हैं। हरियाणा सरपंच एसोसिएशन के प्रवक्ता भी हैं। सरपंच ने कहा कि विधायक कोई सहयोग नहीं करता। इस मामले में विधायक रणधीर पनिहार ने किसी तरह की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed