फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sarita, who had an inter-caste marriage, was murdered by stabbing her 17 times with a knife.

Hisar News: चाकू से 17 बार गोदकर की थी अंतरजातीय विवाह करने वाली सरिता की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Sarita, who had an inter-caste marriage, was murdered by stabbing her 17 times with a knife.
हिसार। जिले के गांव मात्रश्याम में रहने वाली 22 वर्षीय सरिता से पंचायती तलाक के बाद पूर्व पति ईर्ष्या से भरा था। इस कारण उसने चाकू से 17 बार गोदकर उसकी हत्या की। तलाक के बाद सरिता ने करीब एक माह पहले ही अंतरजातीय विवाह किया था। इसका पता चलने पर उसने हत्या की साजिश रची। आरोपी ने सरिता के शरीर का ऐसा कोई हिस्सा नहीं छोड़ा जहां चाकू से वार न किया हो। यह खुलासा सोमवार को नागरिक अस्पताल में हुए पोस्टमार्टम में हुआ। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं, मृतका के परिजनों के बयान पर धर्मबीर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मात्रश्याम गांव के अनूप पूनिया ने बताया था कि सरिता की शादी पहले गांव के धर्मबीर के साथ हुई थी, उनकी करीब ढाई साल की एक बेटी है। दंपती में अनबन रहने के कारण कुछ समय पहले पंचायती तौर पर उनका तलाक हो गया था। इसके बाद 6 मई को सरिता के साथ उसने प्रेम विवाह किया। शादी करने के बाद उसे अपने घर ले आया। सरिता द्वारा प्रेम विवाह करने की बात का पता पूर्व पति धर्मबीर को चला तो वह ईर्ष्या से भर गया। रविवार दोपहर को घर पर पत्नी सरिता और मां सरस्वती थी। मां कमरे में थी और पत्नी आंगन में काम कर रही थी। कुछ देर में चिल्लाने की आवाज सुनकर मां कमरे से निकली तो देखा कि धर्मबीर सरिता पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर रहा है। हमले में घायल सरिता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed