फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sapna's dream is not broken even after father's death, now the power of kick will show in Senior National Football Championship

पिता की मौत के बाद भी सपना का नहीं टूटा सपना, अब सीनियर नेशनल फुटबाल चैंपियनशिप में दिखाएगी किक का दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Sapna's dream is not broken even after father's death, now the power of kick will show in Senior National Football Championship
पूनम रानी। संवाद - फोटो : Hisar
हिसार। सात साल पहले सड़क हादसे में पिता का साया सिर से उठा तो मंगाली की फुटबालर सपना को गहरा झटका लगा। लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी। मां ने हौसला बढ़ाया तो फिर मैदान में उतरी। अब सपना केरल में 28 नवंबर से 10 दिसंबर को होने वाली सीनियर नेशनल फुटबाल चैंपियनशिप में अपनी किक का दम दिखाएगी। इसके अलावा मंगाली की ही बेटी पूनम रानी का भी इस प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। फिलहाल दोनों रोहतक कैंप में प्रशिक्षण ले रही है।
विज्ञापन

दोनों खिलाड़ी मंगाली के गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कोच नरेंद्र के पास फुटबाल का अभ्यास करती है। अब तक नेशनल स्तर पर कई पदक जीत चुकी हैं। वहीं पूनम के पिता ओमप्रकाश मजदूरी करते हैं। नेशनल स्तर पर पदक जीत चुकी सपना और पूनम बताती है कि जब वह स्कूल में पढ़ने जाती थी तो वह स्कूल के मैदान में ही सीनियर खिलाड़ियों को खेलता देखती थी। उसके बाद दोनों ने भी खेल में ही करियर बनाने की ठान ली और अभ्यास करना शुरू कर दिया। हालांकि घर से स्कूल तीन किलोमीटर दूर होने के कारण सपना की माता रामपति ने खेलने से मना कर दिया मगर बेटी सपना ने अभ्यास जारी रखा। दोनों का कहना है कि उन्हें फुटबाल की शुरूआत फिजिकल लेक्चरार सुखविंद्र कौर ने करवाई थी।
विज्ञापन

दोनों खेल चुकी सात-सात बार नेशनल
सपना और पूनम सात-सात बार नेशनल फुटबाल चैंपियनशिप खेल चुकी है। इनमें से छह बार पदक हासिल किए। सपना अब तक तीन गोल्ड, एक सिल्वर और दो कांस्य पदक जीत चुकी हैं। वहीं पूनम अब तक चार गोल्ड, एक सिल्वर और एक रजत पदक पर कब्जा कर चुकी हैं।

फुटबालर सपना।  संवाद

फुटबालर सपना। संवाद- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed