फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Santosh Sheoran became the district head of Nursing Officer Welfare Association and Anita Lohan became the vice head

Hisar News: नर्सिंग ऑफिसर वेलफेयर एसोसिएशन की जिला प्रधान संतोष श्योराण तो अनिता लोहान बनीं उप प्रधान

Sun, 08 Jun 2025 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 08 Jun 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Santosh Sheoran became the district head of Nursing Officer Welfare Association and Anita Lohan became the vice head
हिसार। नागरिक अस्पताल में आयोजित नर्सिंग ऑफिसर वेलफेयर एसोसिएशन पर नवनिर्वाचित पदों को शपथ दिला
हिसार। नागरिक अस्पताल में रविवार को नर्सिंग ऑफिसर वेलफेयर एसोसिएशन के छह पदों के लिए चुनाव हुए। इनमें प्रधान, उप प्रधान, सचिव, उप सचिव, वित सचिव व प्रेस सचिव पदों पर 304 वोट डाले गए।
विज्ञापन

इसमें प्रधान पद पर 218 वोट लेकर संतोष श्योराण ने जीत हासिल की। जबकि उप प्रधान पर अनिता लोहान ने 200 वोट, सचिव पद पर आत्माराम ने 243 वोट लिए। वहीं उप सचिव पद पर 215 वोट लेकर मंजीत कुमारी, वित सचिव पद पर 293 वोट लेकर राजेंद्र व प्रेस सचिव पर पूनम ने 163 वोट लेकर जीत प्राप्त की। चुनाव के दौरान 85.63 फीसदी मतदान हुआ। सुबह 8 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक उपरोक्त पदों पर मतदान हुए।
विज्ञापन

बहुद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन के सदस्य नूर मोहम्मद ने बताया कि सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के सम्मेलन में नर्सिंग ऑफिसर वेलफेयर एसोसिएशन के जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का चुनाव हुए। इसमें चुनाव में पर्यवेक्षक की भूमिका में सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव राजेश बागड़ी, प्रेस प्रवक्ता दलीप सोनी, बहुद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन के जिला प्रधान विकास संदलाना, सचिव रवींद्र पेटवाड़, सर्व कर्मचारी संघ से दीपक लोट, रामफल शिकारपुर, रणबीर रावत और सोना देवी ने चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे चुनाव में विभिन्न पदों के परिणाम - पद - नाम - इतने वोट मिले
- प्रधान - संतोष श्योराण - 218
- उप प्रधान - अनिता लोहान - 200
- सचिव - आत्माराम - 243
- उप सचिव - मंजीत कुमारी - 215
- वित सचिव - राजेंद्र - 293
- प्रेस सचिव - पूनम - 163

विभिन्न पदों पर इन्होंने दी कड़ी टक्कर
- प्रधान पद पर पुष्पा रानी ने 36 व शर्मिला पतल ने 50 वोट प्राप्त किए। उप प्रधान पर बबीता दहिया ने 90 वोट प्राप्त किए। सचिव पद पर सलोचना को 57 वोट, उप सचिव पद पर कमलेश ने 81 वोट, वित सचिव पद पर सोनम कुमारी ने 49 वोट मिले। जबकि प्रेस सचिव पद पर कीर्ति को 130 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed