फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sanitation workers staged a protest as they have not received their salary for three months

Hisar News: तीन माह से नहीं मिला वेतन, सफाईकर्मियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 05 Aug 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 05 Aug 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers staged a protest as they have not received their salary for three months
नगरपालिका परिसर नारनौंद में धरना देते घरों से कूड़ा उठाने वाले सफाई कर्मचारी। 
नारनौंद। घरों से कूड़ा उठाने वाले नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों को पिछले तीन महीनों से वेतन नहीं मिला है। इससे आक्रोशित कर्मचारियों ने सोमवार को नगरपालिका कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है कि वेतन के अभाव में घर खर्च चलाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी यूनियन के जिला उपप्रधान नरेश कुमार का कहना है कि ठेकेदार ने तीन महीने से वेतन दिया है। पिछले एक साल का ईपीएफ भी जमा नहीं किया गया है। नगरपालिका चेयरमैन और पार्षदों ने उन्हें दो दिन के भीतर वेतन भुगतान का वादा किया है, लेकिन पहले मिले धोखे के कारण उन्हें विश्वास नहीं हो रहा। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। धरने के दौरान जिला उपप्रधान नरेश कुमार, इकाई प्रधान मंसाराम, रेनू बाला, बलराम, सोमबीर, नसीब, विजयपाल, धर्मवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



प्रशासन और पार्षदों ने दिया समाधान का आश्वासन
नगरपालिका चेयरमैन शमशेर लोहान ने कहा कि कर्मचारियों की बात ठेकेदार तक पहुंचाई गई। ठेकेदार ने भरोसा दिलाया है कि दो दिन के भीतर वेतन खातों में डाल दिया जाएगा। वार्ड-एक के पार्षद अनिल कुमार ने कहा कि यदि दो दिन में वेतन नहीं मिला तो पालिका प्रशासन कर्मचारियों के साथ खड़ा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed