{"_id":"69bc45280562aa23d40be8e7","slug":"sanitation-worker-deployed-at-mirzapur-village-school-improvement-work-begins-hisar-news-c-21-hsr1020-832318-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: मिर्जापुर गांव के स्कूल में सफाई कर्मचारी तैनात, सुधार कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: मिर्जापुर गांव के स्कूल में सफाई कर्मचारी तैनात, सुधार कार्य शुरू
विज्ञापन
हिसार। मिर्जापुर के राजकीय प्राथमिक स्कूल की बदहाली का वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग सक्रिय हो गया है। विभाग ने तुरंत संज्ञान लेते हुए स्कूल में सफाई कर्मचारी तैनात कर दिया है और अन्य जरूरी सुधार कार्य शुरू करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
पहले स्कूल परिसर में गंदगी और कचरा फैला रहता था लेकिन अब नियमित सफाई शुरू हो गई है। इससे विद्यार्थियों को साफ-सुथरा माहौल मिलने लगा है और पढ़ाई का वातावरण भी बेहतर हुआ है। शिक्षा विभाग ने सिर्फ सफाई व्यवस्था तक ही कार्रवाई सीमित नहीं रखी है। अधिकारियों के अनुसार स्कूल की अन्य समस्याओं को भी प्राथमिकता से दूर किया जाएगा। जल्द ही टूटी खिड़कियों और जर्जर दरवाजों की मरम्मत करवाई जाएगी। इसके साथ ही स्कूल की बाउंड्री वॉल को ऊंचा करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी, ताकि असामाजिक तत्वों का प्रवेश रोका जा सके और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
स्कूल प्रशासन ने विभाग की इस कार्रवाई को सकारात्मक कदम बताया है। उनका कहना है कि लंबे समय से उठाई जा रही समस्याओं पर अब ठोस कार्रवाई शुरू हुई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि स्कूल में आवश्यक सुविधाएं चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे विद्यार्थियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिलेगा और उनकी पढ़ाई पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन
मामले की जानकारी मिलते ही तुरंत प्रभाव से आवश्यक कार्रवाई की गई है। स्कूल परिसर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सफाई कर्मचारी की नियुक्ति कर दी गई है ताकि बच्चों को स्वच्छ वातावरण मिल सके। इसके साथ ही स्कूल में अन्य जरूरी बुनियादी सुविधाएं भी जल्द उपलब्ध करवाई जाएंगी।
- राम रतन, डीईईओ।